फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   साढ़े छह घंटे में 25 दमकल वाहनों व 30 कर्मचारियों ने बुझाई तीन मंजिला दुकान में लगी आग

साढ़े छह घंटे में 25 दमकल वाहनों व 30 कर्मचारियों ने बुझाई तीन मंजिला दुकान में लगी आग

Mon, 18 Jun 2018 03:04 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
साढ़े छह घंटे में 25 दमकल वाहनों व 30 कर्मचारियों ने बुझाई तीन मंजिला दुकान में लगी आग
फोटो :
विज्ञापन

साढ़े छह घंटे में 25 दमकल वाहनों व 30 कर्मचारियों ने बुझाई तीन मंजिला दुकान में लगी आग
- बाबरा मोहल्ला स्थित जूतों की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 25 लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बाबरा मोहल्ला स्थित जूते की तीन मंजिला दुकान में रविवार दोपहर आग लग गई। दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग कुछ ही देर में तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। इन दोनों मजिलों पर बने स्टोर में करीब सात घंटे आग लगी रही। दमकल विभाग की 25 गाड़ियों और 30 कर्मचारियों ने करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। दुकानदार ने इस घटना में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया है। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फॉल्ट की वजह से गुल बिजली आने के साथ ही शॉर्ट सर्किट हुआ। इसी से दुकान में भीषण आग लगी।
सघन आबादी वाले पुराने शहर के बाबरा मोहल्ला में रविवार दोपहर करीब तीन बजे लोगों ने जूतों की दुकान से आग की लपटें उठती देखीं। धुआं का बवंडर और आग की लपटें देख बाजार में लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में चींख पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। दमकल विभाग को तीन बजकर 37 मिनट पर घटना की सूचना दी गई। इसके करीब 15 मिनट बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बाबरा बाजार की तंग गलियों से घटना स्थल पर पहुंची दमकल टीम के 30 कर्मचारियों ने करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विभाग की आठ गाडियां आग बुझाने में इस्तेमाल हुईं। इनमें एक गाड़ी छोटी है। आग बुझाने के लिए 25 गाड़ी पानी इस्तेमाल हुआ। इसके लिए इन वाहनों को पानी लेने के लिए करीब तीन से चरा बार दमकल विभाग आना पड़ा।
विज्ञापन

पड़ोस की छत पर चढ़ कर बुझाई आग
दुकान में लगी भीषण आग बुझाने के लिए दम कर्मचारियों को तीसरी मंजिल तक पहुंचा मुश्किल हो गया। पहली मंजिल के कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर जाने की जगह बनाई। इसके अलावा पड़ोस के मकानों व दुकानों की छत पर चढ़ कर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान छोटे रोशनदान से भी पाइप के जरिये पानी की बौछार फेंकी गईं। आग व बंद कमरे में गैस बनने के कारण दीवार में दरारें तक आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुएं ने मुश्किल कर दिया सांस लेना
आग लगने के कारण दुकान से घना धुआं निकला। यह धुआं आसपास के घरों व दुकानों में भी पहुंचा। इस कारण लोगाें के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। पड़ोस के मकानों में रहने वाले लोग दहशत के कारण मकान से बाहर दौड़ पड़े। लोगाें ने अपने मुंह पर कपड़ा रख कर खुद राहत पहुंचाई। किसी अनहोनी के डर से लोगाें ने अंदर रखे गैस सिलेंडर तक बाहर सड़क पर फेंक दिए।
सहकारिता मंत्री ने दिए तार बदलने के निर्देश
दुकान में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित व अन्य दुकानदारों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली व उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। लोगों ने मंत्री को इलाके की जर्जर हाल बिजली व्यवस्था की शिकायत की। मंत्री ने अपने साथ आए बिजली निमग के एक्सईएन को इलाके की जर्जर व ढीली पड़ी बिजली की तारों को दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि निगम एक सर्वे करे। सर्वे में तारों की स्थिति व बिजली की चरमराई व्यवस्था का ब्यौरा तैयार किया जाए। इसके अलावा इस घटना की जांच करने के भी निर्देश दिए।

25 लाख का हुआ नुकसान
बाबरा मोहल्ला निवसी जूता विक्रेता विपिन जैन ने बताया कि दुकान में आग लगने की जानकारी उसे लगभग तीन बजे पड़ोसियों ने दी। रविवार होने के कारण दुकान बंद थी। इस बारे में तुरंत दमकल को सूचना दी। रविवार दोपहर काफी देर से फाल्ट के कारण इलाके की बिजली गुल थी। बिजली आते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लग गई। इस घटना में स्टोर में रखे लगभग 25 लाख रुपये के जूते राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed