फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women molested on Church Road; FIR filed against Shoaib

Meerut News: चर्च रोड पर महिलाओं से छेड़छाड़, शोएब पर एफआईआर

Mon, 26 Oct 2026 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women molested on Church Road; FIR filed against Shoaib
- एंटी रोमियो टीम को देखकर भागा आरोपी, पहचान के बाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चर्च रोड पर आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर कथित तौर पर अश्लील फब्तियां कसने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गलत इशारे करने के आरोप में नवाबगढ़ी निवासी शोएब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी भीड़भाड़ और संकरी गली का लाभ उठाकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

एंटी रोमियो टीम की प्रभारी अर्चना शक्ति महिला पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। टीम सेंट चार्ल्स तिराहे की ओर जा रही थी। रात करीब 9:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि चर्च रोड पर एक युवक महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। टीम महिला पुलिसकर्मियों और छावनी के कर्मचारी के साथ तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक युवक महिलाओं और युवतियों की ओर गलत इशारे करते हुए टिप्पणी कर रहा था। टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नवाबगढ़ी निवासी शोएब के रूप में हुई। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed