फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Body of a mason found in a drain in the industrial area

Kasganj News: इंडस्ट्रियल एरिया की नाली में पड़ा मिला राजमिस्त्री का शव

Mon, 26 Oct 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 26 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Body of a mason found in a drain in the industrial area
फोटो03मृतक सुभाष चंद्र का फाइल फोटो।
कासगंज। इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह कार्यालय उपायुक्त उद्योग के सामने नाली में राजमिस्त्री का शव मिला। वह रविवार रात मजदूरी के रुपये मिलने के बाद घर से निकला था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया शराब के नशे में नाली में गिरने से मौत होने की आशंका जताई है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया के पास रहने वाले सुभाष प्रजापति (32) का शव सोमवार की सुबह नाले में पड़ा मिला। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से शव के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने उसकी पहचान सुभाष के रूप में की। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसके चचेरे भाई अमर सिंह ने बताया कि सुभाष को रविवार को मजदूरी के रुपये मिले थे। इसके बाद वह घर से निकल गया और नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव नाली में मिला।
विज्ञापन




पत्नी बच्चों के साथ तीन साल से रह रही मायके में
सुभाष राज मिस्त्री का काम करता था। चचेरे भाई अमर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला देवी तीन साल से अपने तीन बच्चों के साथ मायके जिला फर्रुखाबाद में मोहल्ला पलारिया में रह रही थी। उसके बेटे आर्यन (10), गणेश (8) और मोहित (4) हैं। उसकी पत्नी ने बताया कि पति शराब का सेवन करते थे। नशे में वह आए दिन विवाद करते थे। इसी वजह से वह तीनों बच्चों को साथ लेकर अपने मायके में पिता के घर रह रही थी। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद बच्चों को साथ लेकर पोस्टमार्टम गृह पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




- इंडस्ट्रियल एरिया में नाले से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। - आंचल चौहान ,सदर सीओ कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed