फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एजेंट से हिसार और अंबाला के सेना के अधिकारियों ने की घंटों तक पूछताछ

एजेंट से हिसार और अंबाला के सेना के अधिकारियों ने की घंटों तक पूछताछ

Fri, 20 Apr 2018 03:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
एजेंट से हिसार और अंबाला के सेना के अधिकारियों ने की घंटों तक पूछताछ
मेरठ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------------

गौरव ने मेरठ कैंट की दस से अधिक बार की थी रेकी, व्हाट्सएप पर भेजे थे फोटो
- एटीएस मेरठ और लखनऊ की पूछताछ में रोहतक में पकड़े गए एजेंट ने किया खुलासा
- फोटो के लिए हर बार व्हाट्सएप व फेसबुक करता था प्रयोग

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आईएसआई को जानकारी देने के आरोपी गौरव ने मेरठ और लखनऊ एटीएस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह मेरठ कैंट में दस से अधिक बार गया था। यहीं नहीं कैंट के सेना से संबंधित फोटो महिला आईएसआई एजेंट को भेजे थे। एटीएस मेरठ व लखनऊ आरोपी की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में शामिल सदस्यों की जांच पड़ताल में भी जुट गई है।

आईएसआई एजेंट गौरव के पकड़े जाने के बाद एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को मेरठ व लखनऊ एटीएस ने भी सिविल लाइन थाने पर पहुंचकर आरोपी से घंटों तक पूछताछ की थी। एटीएस मेरठ के इंस्पेक्टर शैलेश तोमर के नेतृत्व में रोहतक पहुंची थी। एटीएम मेरठ के सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि एक दो नहीं बल्कि दस से अधिक बार आरोपी मेरठ कैंट में आया था। यहीं नहीं उसने मेरठ कैंट की सेना से संबंधित फोटो कई बार व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से महिला आईएसआई एजेंट को भेजी थी। इसके अलावा हिसार, अंबाला कैंट में भी आरोपी द्वारा रेकी करने की बात कहीं जा रही है। बताया जा रहा है कि सेना संबंधी सूचनाएं देने पर आईएसआई एजेंट ने गौरव को जल्द अमीर बनाने का सपना दिखाया था।
विज्ञापन


वीरवार को बदले कपड़े
आरोपी पकड़े जाने के बाद से अपने कपड़े भी नहीं बदल रहा था। सिविल थाना एसएचओ ने बताया कि वीरवार को आरोपी ने कपड़े बदले। खाना नाममात्र ही खाया। पिछले दो दिन से वह नाममात्र ही खाना खा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed