{"_id":"5ad7b62c4f1c1b9e098b547e","slug":"51524086316-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे के बाहर से संचालक का अपहरण, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे के बाहर से संचालक का अपहरण, केस दर्ज
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबे के बाहर से संचालक का अपहरण, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मायना गांव के पास स्थित एक ढाबे से रात के समय अज्ञात बदमाशों ने ढाबा मालिक के बेटे का अपहरण कर लिया। ढाबा मालिक की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मायना गांव निवासी रामभज ने बताया कि उसने पेट्रोल पंप के नजदीक पहलवान ढाबा खोल रखा है। मंगलवार रात ढाबे पर रामभज का बेटा दलबीर गया था। जिसके बाद रामभज और गांव का ही रहने वाला सतीश ढाबे के अंदर जाकर सो गए, जबकि दलबीर बाहर सो गया। रात करीब ढाई बजे पता चला कि दलबीर का किसी ने अपहरण कर लिया है। काफी तलाश के बाद भी ढाबा मालिक के बेटे का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।