फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पैट्रोल पंप के मालिक व कर्मचारी के कारण आत्महत्या कर रहा हूं,

पैट्रोल पंप के मालिक व कर्मचारी के कारण आत्महत्या कर रहा हूं,

Thu, 29 Mar 2018 03:11 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
पैट्रोल पंप के मालिक व कर्मचारी के कारण आत्महत्या कर रहा हूं,
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्मा समेत तीन पर प्रताड़ना का आरोप लगा पंप मैनेजर ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन

- जीआरपी ने पंप मैनेजर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सुसाइड नोट मिला, पेट्रोल पंप मालिक महेंद्रवर्मा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, बोले कर चुका है 60 लाख का गबन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के सीनियर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत तीन पर उनके ही पेट्रोप पंप के मैनेजर ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर बुधवार दोपहर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड मिला है, जिसमें उसने महेंद्र वर्मा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एक युवक पर चार लाख रुपये लेकर भागने का भी आरोप लगाया है। उधर, महेंद्र वर्मा ने आरोप को बेबुनियाद बताया है, उनका कहना है कि पंप मैनेजर बुधवार को दिए गए 5.60 लाख रुपये लेकर गायब था, इस राशि समेत करीब 60 लाख रुपये का गबन कर चुका है।
विज्ञापन

जीआरपी के एसआई राजपाल सिंह ने बताया कि हादसा बुधवार दोपहर करीब दो बजे का है, सिंहपुरा रोड पर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। उसने रोहतक से जींद जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शव की शिनाख्त रोहतक के बाबरा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय सतीश पुत्र योगेशवर लाल के रुप में हुई। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिससे पता चला कि वह महेंद्र वर्मा के पेट्रोल पंप पर मैनेजर था। उसने सुसाइड नोट में उसने पेट्रोल पंप के मालिक महेंद्र वर्मा, तिलक राज ढल और उसके चार लाख रुपये लेकर भागे कपिल पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आल इंडिया पैट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा का कहना है कि सतीश उनके पैट्रोल पंप पर मैनेजर था और रुपये के लेनदेन का सारा काम वही देखता था। बुधवार को भी घर से सुबह करीब 11 बजे पंजाब नेशनल बैंक में 5 लाख 60 हजार रुपये जमा करने के लिए गया था, लेकिन बैंक में नही पहुंचा। जिसके बाद दोपहर ढाई बजे उन्होंने सिविल लाइंस थाने में सतीश के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उसकी आत्महत्या से उनका कोई लेनादेना नहीं है।
---

मेरे बच्चों मुझे माफ कर देना, मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सका: तुम्हारा कमीना... जलील बाप
सतीश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे बच्चों मुझे माफ कर देना। मैं जिंदगी में तुम्हारे लिए कु छ नहीं कर सका। मेरी मौत के लिए पेट्रोल पंप मालिक के अलावा तिलक राज जिम्मेदार हैं। कपिल भी उसके चार लाख रुपये लेकर भाग गया है। तीनों ने उसे आत्महत्या करने पर मजबूर दिया है। जोगिंद्र का कोई कसूर नहीं है। चुल्लू व चिराग मुझे माफ कर देना। अपनी मां का भी ध्यान रखना। मट्टो तुम भी मुझे माफ कर देना। अंत में लिखा है... तुम्हारा कमीना जलील बाप... सतीश।
-----
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सतीश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। सतीश ही परिवार का अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप मालिक पर भी सतीश के कई माह के रुपये थे, जो उसे नहीं दिए जा रहे थे। हालांकि जीआरपी ने जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहने की बात कहीं है।

-----
पेट्रोल पंप मालिक के घर सीसीटीवी में कैद हुआ सतीश
एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि सतीश के सुबह घर में आने और रुपये लेकर बैंक जाने की फुटेज सीसीटीवी में कैद है। वह फुटेज में बैग लेकर जाता साफ दिखाई दे रहा है। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed