फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव से मारपीट का मामला

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव से मारपीट का मामला

Fri, 09 Mar 2018 03:40 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव से मारपीट का मामला
फोटो सहित...
विज्ञापन

फ्लैग :
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश सचिव बल्हारा से मारपीट मामला
हेडिंग :
दावा : पंचायत में आए तीन अभियुक्तों के परिवार, बाकी को चेताया

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा के आवास और जसिया स्थित छोटूराम शिक्षण संस्थान में धमकी प्रकरण को लेकर जसिया में वीरवार को पंचायत हुई। समिति का दावा है कि तीन अभियुक्तों के परिवार पंचायत के बीच आए, जबकि दूसरे अभियुक्तों ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। इसके बाद पंचायत ने पुलिस और प्रशासन से मांग की कि जिन अभियुक्तों के परिवार पंचायत में नहीं आए, उनके खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही चेताया कि इस तरह की घटनाओं को जाट समाज और ज्यादा गंभीरता से लेगा। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव कृष्ण लाल हुड्डा ने पीजीआई थाने में शिकायत दी थी कि कबूलपुर निवासी राहुल दादू, जगपाल, नरेंद्र बल्हारा और जगपाल सहित अन्य युवक देव कॉलोनी स्थित अशोक बल्हारा के आवास पर आए। आरोप है कि न केवल मारपीट की, बल्कि धमकी भी दी। साथ ही जसिया में निर्माणाधीन छोटूराम शिक्षण संस्थान में चौकीदार को धमकाया कि यशपाल मलिक, अशोक बल्हारा, सोमबीर जसिया और पवन जसिया को जान से मार देंगे। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस राहुल, जगपाल, नरेंद्र, जोगेंद्र सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed