{"_id":"598f586b4f1c1b966c8b4c61","slug":"51502566507-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष जांच अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष जांच अभियान
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्वतंत्रता दिवस पर देश में आतंकवादी हमले की आशंका व गोगामेड़ी (राजस्थान) मेले पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे पुलिस अधीक्षक कमलदीप के निर्देश पर जीआरपी थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। जीआरपी रेल वार्डन सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में आरपीएफ के 45 जवानों के साथ मिलकर स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच की। यात्रियों को संदिग्ध वस्तु एवं संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से सावधान रहने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग के लिए रेल वार्डन सदस्यों के साथ रविवार को थाना प्रभारी रणबीर सिंह जीआरपी थाने में बैठक करेंगे।