फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हत्या फाइल नंबर-छह

हत्या फाइल नंबर-छह

Thu, 14 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
हत्या फाइल नंबर-छह
सुशील दड़क
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रेमी युगल सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन प्रेमी युगल की हत्या की जा रही है। प्रत्येक माह पचास से अधिक प्रेमी युगल पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।
फ्लैश बैक में जाएं तो आठ अगस्त को रोहतक के लघु सचिवालय के बाहर प्रेम विवाह करने वाली ममता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि बचाने आए करनाल के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। बाद में पुलिस ने खुलासा किया था कि ममता के परिजनों ने ही मेरठ के बदमाशों से वारदात को अंजाम दिलाया था।
विज्ञापन

इससे पूर्व 15 जुलाई 2015 को हरियाणा के फतेहाबाद में दो शवों को गठरी में बांधकर फेंक दिया गया था। हालांकि, बाद में युवती के भाई और पति समेत पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 20 सितंबर 2013 को रोहतक के एक गांव में छात्र और छात्रा की हत्या कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वर्ष 2014 में प्रेम विवाह करने वाली युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। गरनावठी में 18 सितंबर 2013 को प्र्रेमी युगल की जघन्य तरीके से हत्या की गई थी। युवक धर्मेंद्र के शव को धड़ से अलग किया गया था जबकि युवती की अधजली लाश बरामद की गई थी। 13 सितंबर 2010 को हरियाणा के जींद की कृष्णा कालोनी में प्रेमी और प्रेमिका की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव सेक्टर आठ से बरामद किए गए थे। अन्य भी कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह 60 प्रेमी युगल प्रदेशभर से संबंधित थाना पुलिस के पास पहुंचकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हैं। हालांकि अधिकतर मामलों में पुलिस सुरक्षा नहीं उपलब्ध कराई जाती है। डीजीपी का कहना है कि पुलिस का प्रयास रहता है कि वारदात के तुरंत बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। मांग पर प्रेमी युगलों को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाती है।







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed