फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विवाहिता की हत्या

विवाहिता की हत्या

Mon, 10 Sep 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या
विवाहिता को जिंदा जला कर मारने का आरोप, पति समेत चार पर केस, अवशेष निकाले
विज्ञापन

- शिमली गांव में दिया वारदात को अंजाम
-मायके वालों के आने से पहले ही कर दिया विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार
- पुलिस और एफएसएपल ने श्मशान घाट पर लाकर लिए शव के अवशेष
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्षेत्र के शिमली गांव में दहेज की खातिर नवविवाहिता को जलाकर मारने का आरोप मायके पक्ष के लोगों ने लगाया है। आरोप है कि मायके वालों को सूचना दिए बगैर ही विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले की सूचना पाते ही मृतक के मायके वाले गांव में पहुंचे और हंगामा किया। पीड़ित की शिकायत पर पति समेत चार पर केस दर्ज किया गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचे। शव के अवशेष निकाले, जिन्हें लैब भेजा जाएगा। ससुराल के लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के झाड़ोदा गांव निवासी हवा सिंह ने अपनी बेटी पूजा की शादी मार्च 2018 में शिमली गांव के संदीप के साथ की थी। पूजा के भाई जयदीप ने पुलिस से शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही पूजा की ससुराल के लोग उस पर दहेज का दबाव बना रहे थे। दहेज लाने से मना करने पर कई बार उसकी पिटाई भी की गई। यहीं नहीं उसे मारने का भी प्रयास किया गया। ससुराल के लोगों के यातनाएं देने के कारण दो माह पूर्व ही पूजा अपने पति के साथ गुरुग्राम में रहने लगी थी। मगर बाद में गण्यमान्य लोगों ने समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार को पूजा को ससुराल के लोगों ने जिंदा जलाकर मार डाला। शव के के अंतिम संस्कार के बाद उन्हें मामले की सूचना दी गई। मामले की सूचना पाते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे। ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस गांव में पहुंची। किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस और एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया ने शमशान घाट में जाकर शव के अवशेष जुटाए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
विवाहिता के भाई की शिकायत पर पति समेत चार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, एसएचओ, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed