फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बाइक सवार लुटेरे सराफ से बोले- हम पुलिस के स्पेशल सेल से हैं, वेरिफिकेशन करवाओ, खतरा भांप शोर मचाया तो भागे

बाइक सवार लुटेरे सराफ से बोले- हम पुलिस के स्पेशल सेल से हैं, वेरिफिकेशन करवाओ, खतरा भांप शोर मचाया तो भागे

Sat, 08 Sep 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरे सराफ से बोले- हम पुलिस के स्पेशल सेल से हैं, वेरिफिकेशन करवाओ, खतरा भांप शोर मचाया तो भागे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। रेलवे रोड स्थित संदूकों वाली गली में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बता सराफ से ज्वेलरी और नकदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया, लेकिन पीड़ित ने खतरा भांपकर शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। यही नहीं एक बदमाश ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर सराफ से बोला था कि हम पुलिस के स्पेशल सेल से हैं, तुम्हारा वेरिफिकेशन करना है। पूरा मामला पास में ही ज्वेलर के यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी।
सुनारिया निवासी श्यामू वर्मा ने बताया कि उसकी गांव के चौक पर ज्वेलरी की दुकान है। वह रोहतक के रेलवे रोड निवासी सराफ कुलदीप के यहां से ज्वेलरी का लेना-देना करता है। बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे वह कुलदीप की दुकान पर ज्वेलरी लेने के लिए आया था। दुकान से ज्वेलरी और करीब दस हजार की नकदी पिट्ठू बैग में रखने के बाद वह पैदल ही रेलवे रोड से होते हुए ऑटो में सवार लिए जा रहा था।
विज्ञापन

ऐसे किया लूटने का प्रयास
श्यामू ने बताया कि जैसे ही वह संदूकों वाली गली में मुड़ा तो उसे एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और कहा कि मैं पुलिस से हूं। तुम्हें बड़े साहब बुला रहे हैं। मैंने कहा, किसलिए तो बोला कि आगे तो चलो। इतना कहते ही वह आरोपी के साथ चल दिया। बताया कि जैसे ही वह थोड़ा आगे चला तो बाइक पर एक हेलमेट लगाए युवक बैठा मिला। उसने कहा कि तुम मेडिकल विभाग से हो ना। श्यामू ने कहा कि हां मैं मेडिकल विभाग से ही हूं। हम पुलिस के स्पेशल सेल से हैं। बाहरी लोगों के रोहतक में आने के कारण उनका पुलिस वेरिफिकेशन चल रहा है। गली से थोड़ा बाहर चलो, तुम्हारा भी वेरिफिकेशन करेंगे। मैंने आईकार्ड दिखाने को कहा तो हेलमेट लगाए व्यक्ति ने जेब से आईकार्ड निकालकर फिल्मी स्टाइल में मेरी आंखों के आगे जल्दी में घुमा दिया और जेब में रख लिया। फिर से दिखाने के लिए कहा तो साफ मना कर दिया। उसने बताया कि तीन माह पूर्व उसके साथ इसी तरह मामला हुआ था। उक्त मामला उसे तुरंत याद आ गया। उसने आगे चलने से साफ मना कर दिया। साथ ही शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर व्यापारी मौके पर दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी बाइक पर ही सवार होकर मौके से फरार हो गए। श्यामू ने कहा कि यदि वह शोर नहीं मचाता तो उसके साथ लूट की वारदात हो सकती थी। पीड़ित ने पुलिस से लिखित में भी मामले की शिकायत की है। उधर, आरोपी पास में ही ज्वेलर की दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
खुद को पुलिस अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी और अन्य वारदात करने वाले गिरोह का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पुलिस को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी

स्कूटी सवार रुके तो हड़का कर भगाया
सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि जिस समय आरोपी सर्राफ को अपने बड़े साहब के पास ले जाने के लिए कह रहा है, गली के कोने पर एक स्कूटी आकर रुकती है। इस पर दो युवक सवार होते हैं। उक्त व्यक्ति हड़का कर स्कूटी सवारों को भगा देता है, ताकि वह पकड़े न जाए।

जगह-जगह चस्पा कराए जाएंगे पोस्टर
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में कैद आरोपियों की फुटेज निकलवाई गई है। कल ही फुटेज में कैद आरोपियों के फोटो विभिन्न स्थानों पर चस्पा कराए जाएंगे। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


तीन माह पूर्व भी व्यापारी के साथ लूट का किया था प्रयास
श्यामू ने बताया कि तीन माह पूर्व भी रेलवे रोड पर ही इसी तरह जब वह ज्वेलरी लेकर जा रहा था। दो बाइक सवारों ने खुद को स्पेशल सेल से बताकर उससे ठगी और लूट का प्रयास किया था। मगर उस समय बार बार आईकार्ड देखने के लिए कहने पर फंसने के डर से बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे। यह मामला उसके दिमाग में था। इस बार जैसे ही बाइक सवारों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया तथा तीन माह पहले जैसी ही बात की तो तुरंत ही वह समझ गया। उसने फर्जी पुलिसकर्मियों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed