फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गड्ढों में मिली दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी, नग्न हालत में मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

गड्ढों में मिली दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी, नग्न हालत में मिला चालक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 19 Jun 2018 03:15 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में मिली दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी, नग्न हालत में मिला चालक का शव, हत्या की आशंका
गड्ढों में मिली दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और चालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

खरकड़ा-मोखरा रोड पर नग्न हालत में मिला युवक का शव, खरकड़ा के छह युवक दूबलधन बारात में लेकर गए थे गाड़ी
पुलिस ने दुर्घटना मानकर नहीं किया मामला दर्ज तो परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
पुलिस ने बारात में गाड़ी ले जाने वाले छह युवकों के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
महम। कस्बे के गांव खरकड़ा के खेतों में सोमवार अल सुबह दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और चालक का नग्न हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव खरकड़ा निवासी के रूप में हुई। मामले की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सांगवान और थाना प्रभारी मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। वहीं शव को नागरिक अस्पताल भेजा।
पुलिस मामले को सड़क दुर्घटना से जोड़कर देख रही थी, लेकिन परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने के बाद एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया दोपहर बाद मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। उसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज नहीं किया तो परिजन नाराज हो गए। नाराज परिजनों ने थाने के गेट के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद थाना प्रभारी ने परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप पुत्र रामधारी ने बताया कि पिता ने ईको कार ली हुई है। इसे प्रवीण चलाता था। रविवार रात को प्रवीण गांव के युवक प्रमेंद्र पुत्र धर्मपाल, भजनी पुत्र बलवान, सीलक पुत्र रामफल, धर्मबीर पुत्र तारा, सुरजीत पुत्र मांगे राम और जस्सा पुत्र राममेहर के साथ गाड़ी लेकर दूबलधन गांव में बारात में गए थे। सोमवार अल सुबह प्रदीप पुत्र रामफल ने प्रवीण का शव मोखरा रोड पर नहर के पास पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ मौके पर जाकर देखा तो घायलावस्था में प्रमेंद्र झोपड़ी में छिपा मिला। जब प्रमेंद्र से मामले की जानकारी ली तो उसने बताया कि गाड़ी में छह-सात युवक बारात में गए थे, जो दुर्घटना होने के बाद मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी देने के बाद प्रमेंद्र भी मौका देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, प्रवीण की हत्या हुई
गांव के युवक प्रदीप पुत्र रामफल ने सोमवार अल सुबह प्रवीण की गाड़ी पलटने की जानकारी परिजनों को दी थी। गाड़ी पलटने की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो प्रवीण का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। वहीं गाड़ी में तीन जोड़ी चप्पल मिलने और नग्न हालत में शव मिलने के कारण हत्या की आशंका हुई।
पुलिस की कार्यप्रणाली
पुलिस मामले को सड़क दुर्घटना के साथ जोड़कर देख रही थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे तक मामला अटका रहा तो पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने थाने के गेट के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आखिर डीएसपी विरेंद्र सांगवान ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए। उसके बाद मामला शांत हो पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह बोले थाना प्रभारी
थाना प्रभारी मंजीत ने बताया कि सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा था, लेकिन मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के छह युवकों पर शक जताया है। मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।

फोटो कैप्शन...
18 एमएचएम 1 गांव खरकड़ा में में गड्ढों में पड़ी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और युवक का शव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed