{"_id":"5ad90d284f1c1be2798b5283","slug":"41524174120-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर मारपीट व तो?फो? मे आरोप में फंसे पूर्व कल्लू चेयरमैन, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल प्लाजा पर मारपीट व तो?फो? मे आरोप में फंसे पूर्व कल्लू चेयरमैन, मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 20 Apr 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा पर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पूर्व चेयरमैन और उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज
सभी बैरियर तोड़ने से 40 मिनट में 136 वाहन बिना टोल दिए गुजरे
महम। पंचायत समिति महम के पूर्व चेयरमैन सुनील उर्फ कल्लू पर बुधवार रात को मदीना टोल प्लाजा पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। टोल प्लाजा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने कल्लू और उसके साथ आए तीन चार अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में टोल प्लाजा के फील्ड ऑफिसर मिल्लू ने कहा है कि 18 अप्रैल को रात साढे़ आठ बजे मदीना निवासी कल्लू चेयरमैन अपनी गाड़ी लेकर पहुंचा। उसने अधिक शराब पी रखी थी। टोल पर आते ही उसने गाली गलौच शुरू कर दिया और टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगा। उसके बाद उसने फोन करके गांव मदीना से चार पांच अन्य लोगों को टोल पर बुला लिया। जिसमें काला और चार अन्य लोग जो कि दो गाड़ी लेकर आए और टोल प्लाजा के सभी बूथों के बूम बैरियर हटा दिए। साढे़ आठ बजे से लेकर 9 बजकर 20 मिनट तक 40 मिनट के समय में 136 वाहन बिना टोल दिए गुजर गए। मिल्लू का कहना है कि उसने व उसके सुरक्षाकर्मी सुपरवाइजर राजेंद्र ने जब उसको रोकने की कोशिश की तो सभी लोग उसके साथ मारपीट करने लगे और उसका मोबाइल छीन लिया। बूूम बैरियर, कंप्यूटर लाइट व बूथों के शीशे तोड़ दिए। जिनकी लागत करीब 50 हजार रुपये हैं। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिनमें बीच बचाव किया। जाते जाते कल्लू चेयरमैन और उसके साथियों ने कहा कि अब तो हम कम लोग हैं और कल या परसों में गांव के और हमारे दोस्तों को लेकर आएंगे। जो लोग मौके पर मिलेंगे उनको जान से मार देंगे। टोल को आग लगाकर नष्ट कर देंगे। इस घटना के बाद पूरे टोल कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।