फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ले रहे हो मेडिकल स्टोर से दवाई तो जरा सावधानी रखना भाई

ले रहे हो मेडिकल स्टोर से दवाई तो जरा सावधानी रखना भाई

Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ले रहे हो मेडिकल स्टोर से दवाई तो जरा सावधानी रखना भाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
मेडिकल स्टोर पर दवाई खरीदने से पहले उपभोक्ताओं को सावधान रहना होगा। हो सकता है जो दवाई स्वास्थ्य ठीक होने के लिए खरीदी जा रही है वह आपके लिए जानलेवा बन जाए। यह खुलासा ड्रग कंट्रोलर की जांच के बाद हुआ है। जांच में पाया गया है कि कुछ मेडिकल स्टोर पर नकली दवाई बिक रही है। यानि कुछ दवाइयों के न तो बनाने वाले का पता है और न ही सप्लायर का कुछ पता है। हालांकि प्राथमिक जांच में यह जरूर खुलासा हुआ है कि राजस्थान के साथ दक्षिण हरियाणा में बड़े पैमाने पर नकली दवाइयां खुलेआम बेची जा रही हैं।


दो सैंपल में से एक पूरी तरह फैल
फूड एंड एडमिनिस्ट्रेशन आयुक्त डॉ. साकेत कुमार एवं हरियाणा स्टेट ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहुजा को शिकायत मिली थी कि राजस्थान से दक्षिण हरियाणा में बड़े पैमाने पर नकली दवाई बेची जा रही हैं। इसके बाद उच्चाधिकारियों से प्रदेश के सभी जिला ड्रग कंट्रोलर को जांच करने के आदेश दिए थे। अधिकारियों का मानना है कि राजस्थान के जयपुर से पूरे खेल के तार जुड़े हैं। रेवाड़ी ड्रग कंट्रोलर हेमंत कुमार ने दो महीने में गोपनीय तरीके से शहर के कुछ मेडिकल स्टोर से सैंपल भरे, जिनकी जांच रिपोर्ट आठ अगस्त को आई। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि रेवाड़ी में बड़े पैमाने पर नकली दवाइयों का कारोबार चल रहा है। दो जांच रिपोर्ट में एक के नमूने फेल आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए मामला कोर्ट में डाल दिया है। उल्लेखनीय है कि नकली दवा मामले में दस साल की सजा का प्रावधान है। ड्रग कंट्रोलर हेमंत कुमार का कहना है कि जयपुर के साथ रेवाड़ी में जांच की जा रही है। जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed