फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   32 thousand cash and two mobile phones looted from liquor shop in Rohtak

Rohtak: शराब ठेके से 32 हजार की नकदी व दो मोबाइल फोन लूटे, केस दर्ज

Fri, 15 Jul 2022 03:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 03:30 AM IST
सार

लाखनमाजरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करके अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
32 thousand cash and two mobile phones looted from liquor shop in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में लाखनमाजरा के नजदीक गोहाना रोड स्थित चिड़ी गांव में बाइक सवार दो युवक हथियारों के बल पर शराब ठेके से दो मोबाइल फोन व 32 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। इस संबंध में ठेकेदार ने लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव नाहरी निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बुआ के लड़के आशीष ने चिड़ी गांव में शराब का ठेका खोल रखा है। ठेके की देखरेख वह करता है, जहां सोनीपत के गांव बरोदा निवासी सुल्तान को सेल्समैन के तौर पर रखा हुआ है। बुधवार शाम को संदीप, सुल्तान व कथूरा निवासी नरेंद्र उर्फ लीलू ठेके के अंदर बैठे थे।
विज्ञापन


तभी बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने सेल्समैन से बीयर मांगी, जबकि दूसरे ने जेब से पिस्तौल निकाल कर सेल्समैन के ऊपर तान दिया। बोला, ठेके का दरवाजा खोल नहीं तो गोली मार देगा। सेल्समैन ने डर के मारे ठेके का दरवाजा खोल दिया। दोनों युवक ठेके के अंदर आ गए और तीनों को दीवार के साथ खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गल्ले से 32 हजार रुपये की नकदी व उनके दो मोबाइल फोन छीनकर ले गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। लाखनमाजरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करके अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed