फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फर्नीचर व्यापारी की लूटपाट के बाद हत्या, विरोध में बाजार बंद

फर्नीचर व्यापारी की लूटपाट के बाद हत्या, विरोध में बाजार बंद

Thu, 09 May 2019 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
फर्नीचर व्यापारी की लूटपाट के बाद हत्या, विरोध में बाजार बंद
कलानौर/रोहतक। कलानौर के 63 वर्षीय फर्नीचर व्यापारी से 70 हजार रुपये और मोबाइल लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। व्यापारी का शव बुधवार सुबह रोहतक क्षेत्र स्थित पुरानी शुगर मिल के पास पड़ा मिला। उसके सिर और पेट पर चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, व्यापारियों ने वारदात के विरोध में कलानौर के बाजार को बंद कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलानौर निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सतीश कुमार जुनेजा की फर्नीचर की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सतीश स्कूटी से किसी व्यापारी के पास रोहतक गए थे। नवीन ने बताया कि पिता ने जाने से पहले कहा था कि उसके साथ उसका कोई साथी भी जा रहा है। देर शाम तक जब उसके पिता नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने अपहरण की आंशका जताते हुए कलानौर थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि पुरानी शुगर मिल के पास उसके पिता सतीश का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त की। नवीन ने बताया कि पिता के पास करीब 70 हजार रुपये थे। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। व्यापारी के साथ कौन व्यक्ति था? पुलिस इसकी जांच में जुटी है। एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया ने भी साक्ष्य जुटाए। उधर, कलानौर के व्यापारियों ने विरोध जताते हुए चेतावनी दी कि जब तक मामले का खुलासा नहीं होगा, बाजार बंद रखा जाएगा। एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारी के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी का चेहरा पड़ चुका था काला
व्यापारी का चेहरा पूरी तरह से काला पड़ चुका था। सिर और पेट पर चोट के निशान मिले हैं। पीट-पीटकर या फिर जहरीला पदार्थ देकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। रात में ही व्यापारी की हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा।


व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मामले की जांच में सीआईए को लगाया गया है।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी

बड़े फर्नीचर व्यापारियों में होती थी सतीश की गिनती
कलानौर के रहने वाले सतीश जुनेजा की गिनती बड़े फर्नीचर व्यापारियों में होती थी। बताया कि आसपास जिलों में भी सतीश के यहां से तैयार किए गए फर्नीचर की डिमांड थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed