फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की गर्भ निरोधक गालियां खाने से मौत-Cordination

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की गर्भ निरोधक गालियां खाने से मौत-Cordination

Mon, 25 Feb 2019 02:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की गर्भ निरोधक गालियां खाने से मौत-Cordination
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की गर्भ निरोधक गोलियां खाने से मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता की गर्भ निरोधक गोलियां खाने से मौत हो गई। 16 वर्षीय पीड़िता एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने रविवार शाम को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया।

पुलिस को दिए बयान में मृतका की मां ने कहा है कि उसकी बेटी के पेट में पिछले कुछ दिनों से दर्द था। जब इस बारे उससे पूछा तो काफी दबाव के बाद छात्रा ने मां को बताया कि पिछले साल 30 नवंबर को एक लड़के ने उसे डरा-धमका कर उससे गलत काम किया। युवक द्वारा की गई इस वारदात से वह गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक ने छात्रा के पेट में पल रहे बच्चे को गिराने के लिए उसे गर्भपात की गोलियां लाकर दे दीं। गोलियां खाने से छात्रा के पेट में दर्द रहने लगा। मृतका की मां का कहना है कि उसकी बेटी ने वारदात को अंजाम देने वाले युवक का नाम नहीं बताया। छात्रा की तबीयत अधिक खराब होने पर उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed