{"_id":"5c69cb77bdec222c57233dc8","slug":"31550437239-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रो से कश्मीर नहीं जाने की अपील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रो से कश्मीर नहीं जाने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए हैं। इस आतंकी हमले के बाद से हर वर्ग के लोगों में आक्रोश है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी जिले में शिक्षा ग्रहण कर रहे कश्मीरी छात्रों से अभी कश्मीर अपने घर नहीं जाने की अपील की जा रही है। यहीं नहीं रविवार को पुलिस ने यूनिवर्सिटी और अन्य स्थानों पर जाकर बाहरी छात्रों का ब्योरा जुटाया। संदिग्धों की तलाश में भी एसपी ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
आतंकी हमले के बाद प्रदेशभर में कश्मीरी छात्रों और अन्य बाहरी लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। रोहतक में भी कश्मीरी छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हाल ही में उक्त छात्रों को छुट्टी पर अपने घर जाना था मगर हमले के बाद अब पुलिस छात्रों से तनावपूर्ण माहौल कम होने तक घर नहीं जाने की अपील कर रही है। रोहतक में दो छात्रों को सुरक्षा भी दी गई है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी कश्मीरी छात्रों की काउंसिलिंग करने में लगे हैं। सिटी, सदर, सिविल, आर्यनगर, अर्बन एस्टेट, महम, कलानौर, लाखन माजरा पुलिस बाहरी छात्रों और अन्य का ब्योरा जुटाने में लगी रही। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि संदिग्धों की तलाश में अभियान चलाने कोे कहा गया है। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।