फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Wed, 13 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
रोहतक। सोनीपत के खानपुर से रोहतक की कबीर कॉलोनी में रिश्तेदार के घर आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा घायल हो गया। मकड़ौली में चमारिया मोड़ के पास एक कैंटर चालक उनकी बाइक में टक्कर मार फरार हो गया। घटना मंगलवार सुबह दस बजे के करीब की है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी आदित्य सुबह दस बजे अपनी मां नीलम (40) के साथ बाइक से रोहतक आ रहा था। कबीर कॉलोनी में उसके रिश्तेदार रहते हैं। जैसे ही बाइक मकड़ौली में चमारिया मोड़ के पास पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नीलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा आदित्य गंभीर रूप ये घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आदित्य 12वीं का छात्र है। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed