फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बच्ची हत्या

बच्ची हत्या

Mon, 23 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बच्ची हत्या
फोटो परिचय
विज्ञापन

पिता की लाड़ली थी बेटी, कहता था वंश चलाएगी
पति को फोन पर बोली मां-आज तेरा वंश खत्म करके रहूंगी और सोटे से कुचल डाला बेटी सिर
-न्यू चिन्योट कॉलोनी में हुई वारदात, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल, केस दर्ज
-छह माह पूर्व में भी किया था मारने का प्रयास, अपने पति से करती थी नफरत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आज तेरा वंश खत्म करके ही रहूंगी। इसने परेशान कर रख दिया है। ये बातें पति को फोन पर कहने के बाद ही न्यू चिन्योट कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी की मिर्च कूटने वाले सोटे से वारकर हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में भी महिला ने यह बात स्वीकार की है। महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। छह माह पहले भी महिला ने बेटी को मारने का प्रयास किया था, मगर उस समय परिवार के सदस्यों ने उसे बचा लिया था।
न्यू चिन्योट कॉलोनी निवासी सुरेश भिवानी के शिव मंदिर में पुजारी है। सुरेश ने बताया कि अक्सर पत्नी उससे तथा उसकी 12 वर्षीय बेटी नैंसी से झगड़ा करती रहती थी। वह भिवानी मंदिर गया हुआ था। शनिवार रात सुमन ने उसे फोन किया और कहा कि आज वह उसका वंश खत्म करने जा रही है। नैंसी ने उसे परेशान कर रखा है। इतना कहते ही सुमन ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। हर बार की तरह इस बार भी पत्नी सुमन की बातों को उसने अनसुना कर दिया। हत्या के बाद फिर उसके नंबर पर कॉल कर सुमन ने कहा कि उसने वंश का खात्मा कर दिया है। इतना सुनते ही सुरेश आनन-फानन में भिवानी से घर पहुंचा तो उसे बच्ची का शव पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन

पीजीआई थाना एसएचओ देवेंद्र मान ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार महिला छह महीने पहले भी बच्ची को मारने का प्रयास कर चुकी थी। उस समय परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बच्ची की जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने सिर पटक-पटक कर किया जान देने का प्रयास
पुलिस महिला को रात में ही थाने ले गई। बताया गया कि थाने पर महिला बार-बार दहाड़े मारकर रो रही थी। उसका कहना था कि उसने बेटी की हत्या की है, अब उसे भगवान भी माफ नहीं करेंगे। महिला ने थाने पर ही बार-बार अपना सिर पटक कर जान देने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर शांत कराया।


वर्ष 2003 में हुई थी शादी
सुरेश ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2003 में श्रीनगर कॉलोनी निवासी सुमन के साथ हुई थी। आरोप है कि पूर्व में कई बार पत्नी विवाद कर चुकी थी। एक बार तो थाने तक मामला जा पहुंचा था। हालांकि, लोगों ने किसी तरह समझाकर मामला शांत करा दिया था। सुरेश ने बताया कि नैंसी आईपीएस में कक्षा छह की छात्रा थी। वहीं परिवार में एक बेटा तन्नू भी है। जो मोखरा गांव में अपने ताऊ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed