{"_id":"5b4e5b6e4f1c1b3a748b5650","slug":"31531861870-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलवाया
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलवाया
- रोहतक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन रुकने के दौरान लापता हो गया था पांच वर्षीय मासूम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जीआरपी नेे पानीपत से रोहतक के लिए आ रही ट्रेन से लापता हुए पांच वर्षीय मासूम को उसके परिजनों से मिलवाने में अहम भूमिका निभाई । तलाश करने के बाद मासूम को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने जीआरपी का धन्यवाद दिया ।
जीआरपी एसएचओ नरेश कुमार और एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास गश्त के दौरान करीब पांच वर्षीय बच्चा रोता मिला। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि मासूम पंजाब के पठानकोट निवासी सुशील का पुत्र अमित है। स्टेशन व अन्य थानों पर भी बच्चे के मिलने की सूचना दी गई । इसके बाद मासूम की मां सुशीला व अन्य परिजन जीआरपी थाने पर पहुंचे । सुशीला ने बताया कि वह पानीपत से रोहतक को जाने वाली ट्रेन में आ रहीं थीं । ट्रेन आउटर पर रुकी तो अमित ट्रेन से उतर गया और तभी ट्रेन चल पड़ी। जीआरपी ने अमित को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
फोटो परिचय
रेलवे स्टेशन के पास से पंजाब के मासूम अमित को परिजनों को सौंपने के बाद खड़े पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन।