फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तेल मांगने वाला युवक निकला चोर, गिरफ्तार

तेल मांगने वाला युवक निकला चोर, गिरफ्तार

Tue, 26 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
तेल मांगने वाला युवक निकला चोर, गिरफ्तार
तेल मांगने वाला युवक निकला चोर, गिरफ्तार
विज्ञापन

- आर्य नगर थाना पुलिस के हाथ लगी सफलता
- रेकी करने के बाद खाली पड़े मकानों को भी बनाता था निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। तेल मांगने के दौरान विभिन्न स्थानों से साइकिल व अन्य सामान चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की साइकिल व मोटर बरामद हुई है। कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।

आर्यनगर थाना एसएचओ सुनीता ने बताया कि सोमवार को एक युवक पुरानी आईटीआई एरिया में चोरी की मोटर और साइकिल को बेचने के लिए घूम रहा था। इसी बीच पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। युवक ने अपना नाम बलदेव निवासी कबीर कॉलोनी रोहतक बताया। आरोपी ने बताया कि उसने साइकिल व मोटर को 24 जून को गोहाना अड्डे के पास से चोरी किया था। पीड़ित नरेंद्र ने आर्यनगर थाने पर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी प्रत्येक शनिवार को शनिदेव के नाम पर तेल मांगा करता था। इस दौरान वह रेकी करने के बाद खाली पड़े मकानों से कपड़े, बर्तन व अन्य सामान चोरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो परिचय
एमए-1
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी बलदेव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed