फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Mon, 04 Jun 2018 03:07 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा
- आर्थिक तंगी को माना जा रहा आत्महत्या की वजह


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के प्रधाना मोहल्ले मं रविवार को सब्जी विक्रेता ने बहन की चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आर्थिक तंगी को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार प्रधाना मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय साहिल के पिता की कुछ समय पूर्व ही आकस्मिक मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से मां और दो छोटे भाई व बहन का पालन पोषण खुद साहिल ही सब्जी बेचकर कर रहा था। बताया गया कि रविवार को परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच साहिल ने कमरे में पंखे के सहारे चुन्नी से फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का पता चलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंखे से नीचे उतारा गया। एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि साहिल पिछले कई दिन से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी वजह से आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। इस बारे में पुराना सब्जी मंडी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed