फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   छेड़छाड़

छेड़छाड़

Mon, 12 Mar 2018 03:08 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
नाबालिग का रास्ता रोककर छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

एक युवक नामजद सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुराना सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी की है। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाने में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। 9 फरवरी की दोपहर को नाबालिग किसी काम से बाजार जा रही थी। कुछ ही दूरी पर चलने के बाद भोला नाम का आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ आया। उसने नाबालिग का रास्ता रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। इस पर नाबालिग से विरोध कर दिया। लोगों को इक ट्ठा होता देख आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मौके से फरार हो गये। बाद में छात्रा ने पूरे मामले के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करके तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed