फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नकली एशियन पेन्ट के साथ दबोचा

नकली एशियन पेन्ट के साथ दबोचा

Wed, 03 Jan 2018 02:41 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
नकली एशियन पेन्ट के साथ दबोचा
फोटो
विज्ञापन

पुलिस और कंपनी के जांच अधिकारी ने दुकान से बरामद किये 22 नकली पेंट की बाल्टी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की झज्जर रोड स्थित एक दुकान पर एशियन पेंट के नकली उत्पाद ग्राहकों को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस और कंपनी के जांच अधिकारी ने दुकान पर छापेमारी करके एशियन पेंट के 22 नकली पेंट की बाल्टी बरामद की है। आरोपी एशियन पेंट की कंपनी का लोगों लगाकर नकली उत्पाद बेचता था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।

दिल्ली के मयूर विहार फेस वन निवासी विक्की ने बताया कि वह सॉल्यूशन फार्म में जांच अधिकारी के पद पर तैनात है। विभिन्न फर्मों के बिकने वाले डुप्लीकेट सामान पर नजर रखते है। एशियन पेंट कंपनी विक्की को अधिकृत पावर ऑफ अटॉर्नी अधिकृत कर रखा है। मंगलवार को विक्की और उनका सहयोगी नीलेश सर्वे के लिए रोहतक आये थे। इस दौरान सूचना मिली कि झज्जर रोड पर मैसर्ज अशोक पेंट्स एवं हार्डवेयर की दुकान पर एशियन पेंट्स का नकली उत्पाद ग्राहकों को बेचा जा रहा है। दुकान का मालिक अशोक है। आरोपी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में सरकार और कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। इसके बाद जांच अधिकारी और पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान से 20 लीटर की 8 और 10 लीटर की 14 पेंट की बाल्टी बरामद की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किसी अन्य जगह से पेंट मंगवाकर बाल्टी के ऊपर एशियन पेंट का लोगों लगा देेते थे। इसके बाद ग्राहकों को धोखे से नकली सामान बेचते थे। पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी, कापीराइट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed