फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दहेज उत्पीडन के आरोप में पति सहित आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज

दहेज उत्पीडन के आरोप में पति सहित आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज

Sat, 17 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीडन के आरोप में पति सहित आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज
दहेज उत्पीड़न के मामले में आधा दर्जन लोगों पर केस
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी पुलिस ने शादी में दहेज न देने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

जगाधरी निवासी भावना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन दिसंबर 2014 को जिला जींद के गांव डिडवाला निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। मगर शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर और अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति सुनील और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों मदन लाल, गंगा देवी, अजय, प्रीति व किरण ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed