फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फैक्ट्री से हजारों की नकदी व सामान चोरी

फैक्ट्री से हजारों की नकदी व सामान चोरी

Sun, 24 Feb 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री से हजारों की नकदी व सामान चोरी
रोहतक। शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में जगमोहन मोटर्स से चोर 4.80 लाख रुपये व तीन लाख का सामान चुरा ले गए। चोरों ने कार्यालय में सेंध लगाकर कैशियर के केबिन से नकदी चुराई। अगले दिन सुबह कार्यालय आने पर केबिन व कैश लॉकर का ताला टूटा मिला। जबकि रात भर दो गार्ड ड्यूटी पर तैनात रहे।
विज्ञापन

जगमोहन मोटर्स के सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 22 फरवारी की शाम छह बजे वह अपनी ड्यूटी के बाद घर गया था। यहां के अन्य कर्मचारी भी घर चले गए। रोज की तरह शोरूम पर दो सुरक्षा कर्मचारी तैनात थे। मकड़ौली कलां निवासी जयदीप व जींद मोहनपुर जिली हाल सेक्टर तीन निवासी अनूप सिंह रात की ड्यूटी पर थे। यहां कुल पांच सुरक्षा कर्मचारी हैं। इनमें से तीन की ड्यूटी सुबह होती है। मैं 23 फरवरी की शोरूम आया तो सामने के कार्यालय का दरवाजा खुला मिला। अंदर गया तो कैशियर के केबिन का ताला व कैश लॉकर ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

कैशियर हंस कुमार ने ड्यूटी पर आने के बाद कैश लॉकर की दराज चैक कर चार लाख 80 हजार 79 रुपये चोरी होने की जानकारी दी। इसके अलावा स्पेयर पार्ट्स के स्टॉक रूम की खिड़की का लॉक व शीशे भी चोरी की नियत से तोड़ गए हैं। यहां से करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सामने के कार्यालय में पांच आई पैड टैबलेट, दो प्रिंटर व अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी से पहले काटी सीसीटीवी की तारें
चोरों ने शोरूम में चोरी से पहले अपने बचाव की पूरी तैयारी कर ली थी। शायद इसीलिए सीसीटीवी की तारें काट दी थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई। कंपनी के एमडी को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। पुलिस की टीम व एफएसएल ने मौके का मुआयना कर तथ्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed