{"_id":"5b47c0fb4f1c1bc2248b6176","slug":"21531429115-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में हत्या का आरोप-फाइल नंबर-दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में हत्या का आरोप-फाइल नंबर-दो
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में हत्या का आरोप-फाइल नंबर-दो
---
पापा मुझे बचा लो, वरना ये मार देंगे, हर रोज करते हैं पिटाई
-तीन दिन पहले सुनारिया जेल में मुलाकात के दौरान गौरव ने अपने पिता से कही थी ये बातें
-पिता का आरोप-पुलिस द्वारा पिटाई के कारण सही ढंग से चल भी नहीं पा रहा था गौरव
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पापा मुझे बचा लो, वरना पुलिस वाले मुझे मार डालेंगे। यह लोग हर रोज मेरी पिटाई करते हैं। ये बातें तीन दिन पहले ही सुनारिया जेल में दस साल की सजा काट रहे गौरव ने अपने पिता जय भगवान से मुलाकात के दौरान कही थीं। जयभगवान ने मौत के बाद मीडियाकर्मियों के समक्ष यह खुलासा किया।
जयभगवान ने बताया कि सोमवार को ही वह गौरव से मिलने के लिए जेल गया था। जहां उसने देखा कि गौरव सही ढंग से चल भी नहीं पा रहा है। पूछने पर गौरव ने बताया कि पापा हर रोज पुलिस वाले उसकी पिटाई करते हैं। उस पर इनेलो नेता को मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हैं। रविवार को भी एक पुलिस वाले ने उसकी खूब पिटाई की थी। अब वह सही से चल भी नहीं पा रहा था। जयभगवान ने कहा कि इसके बाद वह पुलिस से मिला। बेटे की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई।
पुिलस, एसपी से पांच बार लगाई गुुहार भी नहीं आई काम
जयभगवान का कहना है कि जेल में ही लगातार गौरव को मारने की धमकी दी जा रही थी। जिसको लेकर वह गौरव की जान बचाने को चार बार सोनीपत की सदर थाना पुलिस और एक बार वहां के एसपी से मिला। मगर उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
---
बुधवार रात क्यों नहीं दी सूचना
जयभगवान का कहना है कि बेटे की यदि हत्या नहीं की गई है तो जेल प्रशासन ने उन्हें बुधवार रात में ही मामले की सूचना क्यों नहीं दी। वीरवार की सुबह ही उन्हें मामले की सूचना क्यों दी गई?
----------
परिजनों द्वारा जेल में ही गौरव को इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करने का मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कराकर ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
-सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसपी सोनीपत