फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के खाते से उड़ाई रकम

रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के खाते से उड़ाई रकम

Tue, 27 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के खाते से उड़ाई रकम
रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के खाते से उड़ाई रकम
विज्ञापन

- मदीना के युवक के खाते में हुए आनलाइन ट्रांसफर

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/सांपला। रिटायर्ड फौजी के बैंक खाते से ठगों ने हजारों रुपये मदीना के युवक के खाते में ट्र्रांसफर कर लिए। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में भैंसरू खुर्द निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। नीरज के पिता जिले सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। एक युवक ने नीरज के पिता के बैंक खाते से पहले 19 मार्च को 5 हजार, 26 मार्च को दो हजार, 30 मार्च को तीन हजार और 2 अप्रैल को चार हजार दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके साथ ही, 7 अप्रैल को ढाई हजार, 22 अप्रैल को पांच हजार, 3 मई को पांच हजार और 4 जून को पांच हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर कर लिए। जब जिलेसिंह को मामले मेें बारे में पता चला तो उन्होेंने बैंक से रिकार्ड निकलवाया। यहां सामने आया कि सारे रुपये मदीना के विक्की नाम के युवक के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। उसके बैंक की ब्रांच कथूरा गांव में है। पुलिस ने नीरज की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed