{"_id":"594c1a9f4f1c1b63568b462a","slug":"21498159775-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिटेक्टिव स्टाफ ने जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लिए चोरी के दो आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिटेक्टिव स्टाफ ने जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लिए चोरी के दो आरोपी
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिटेक्टिव स्टाफ ने जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लिए चोरी के दो आरोपी
वारदात कबूली, चोरी का सामान बरामद कर फिर भेजे जेल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ दो आरोपियों को जिला जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लाई। पूछताछ में आरोपियों ने चांदपुर में स्थित सूने घर में सेंध लगाकर चोरी करना कबूल किया है। आरोपियों से चोरी के सामान की बरामदगी हो गई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डिटेक्टिव स्टाफ के कार्यवाहक इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चांदपुर में सूने घर में सेंध लगा कर चोरी करने वाले दो आरोपी जिला जेल में लूट के मामले में बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रोटैक्शन वारंट पर लिया। आरोपियों की पहचान पुरान हमीदा निवासी वसीम व अनुज के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों नेे पूछताछ में बताया कि 16 अप्रैल को दोनों ने चांदपुर में सूने पड़े घर में सेंध लगाकर चार मोबाइल फोन व कुछ नगदी चोरी की थी। इस संबंध में फर्कपुर थाना में केस दर्ज है।
लूट के मामले में जेल में है बंद
एसआई जयपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कुछ माह पूर्व क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद वह पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। तब से आरोपी जेल में बंद है। गुप्त सूचना के आधार आरोपियों को प्रोटैक्शन वारंट पर लाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
फोटो : 12
नोट : फाइल संख्या 15 में इनसर्ट कर सकते है।