फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मोबाइल भी लूटकर ले गए थे जीजा साला

मोबाइल भी लूटकर ले गए थे जीजा साला

Mon, 18 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल भी लूटकर ले गए थे जीजा साला
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित नया पड़ाव मोहल्ले में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों ने सीआईए-1 की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस से बचने को लूट के बाद हत्या का रूप देने के लिए दोनों आरोपी घटना के बाद जेवरात और मोबाइल ले गए थे। पुलिस ने रविवार को नरेला से लूटे गए मोबाइल, जेवरात के अलावा हत्या में प्रयुक्त दो चाकू बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

नया पड़ाव मोहल्ले में प्रेम विवाह करने वाले अशोक जैन और उसकी पत्नी सोनिया की हत्या के आरोपी अशोक के भाई दिल्ली के नरेला में रह रहे आनंद और उसके साले अलीगढ़ के राहुल को गिरफ्तार किया था। दोनों ने मकान के साढ़े लाख रुपये न देने पर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। सूत्रों के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को पुलिस ने आनंद के मकान से ही हत्या में प्रयुक्त दो चाकू के अलावा अशोक की लूटी गई सोने की अंगूठी, चेन और सोनिया की सोने की चेन, चार अंगूठी और खून से सने दोनों के कपड़े भी बरामद कर लिए गए। पुलिस के अनुसार लूट के बाद हत्या दर्शाने के उद्देश्य से ही आनंद गहने और मोबाइल ले गया था। 18 फरवरी तक दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के आजाद नगर से 100 रुपये में खरीदे थे चाकू
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए दो चाकूओं को दिल्ली के आजाद नगर से 100 रुपये में खरीदा गया था। जेब में चाकूओं को रखकर दोनों रोहतक पहुंचे थे तथा वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
साले को मनाने को बोला-तेरी बहन को होगा फायदा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी आनंद ने बताया कि साले को पांच बार हत्या करने के लिए कहा था मगर हर बार वह मना कर देता था। उसने कहा था कि अशोक और सोनिया की हत्या के बाद उसकी बहन ही किराए के बजाए अपने मकान में रह सकेगी। बहन को घर मिलेगा तो उसे भी खुशी होगी।


लूटे गए जेवरात और मोबाइल रखते हुए मां ने टोका था
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया है कि घटना को अंजाम देने के बाद आनंद नरेला में अपने किराए के मकान में अलमारी के पास जेवर और मोबाइल रख रहा था। इसी बीच उसकी मां आ पहुंची थी। मां ने उसे टोका था मगर आनंद ने कहा था कि वह अपने कपड़े रख रहा है, कल उठा लेगा। जिस पर मां वापस चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed