{"_id":"5bad4877867a557e9f67d512","slug":"201538082935-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्डर केस
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधक बना युवक को मरने तक बेरहमी से पीटा, शव निजी अस्पताल में छोड़कर भागे हत्यारे
-हत्या का पता लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शव के साथ एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया
-युवक को कई दिनों तक किया गया टॉर्चर, बेल्ट व डंडों से पिटाई किए जाने का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के मेडिकल मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में स्कॉर्पियो सवार सात-आठ युवक वीरवार रात 25 वर्षीय एक अनजान युवक का शव लेकर आए। इसके बाद सभी वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच में युवक को बंधकर बनाकर कई दिनों तक बुरी तरह पीटने की बात सामने आई है। उसके शरीर पर बेल्ट व डंडों से पीटने के अनेक निशान मिले हैं।
पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक को दम तोड़ने तक बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह मामला सोना कारोबारियों से जुड़ा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं आरोपी रोहतक के रहने वाले बताए गए हैं। इनमें से तीन के नाम पुलिस के पास आ गए हैं। फिलहाल इनका खुलासा नहीं किया गया है।
वीरवार रात कुछ युवक मेडिकल मोड़ स्थित ऑस्कर अस्पताल पहुंचे। यहां वे एक युवक को इलाज के लिए लाए थे। इलाज में मदद के लिए उन्होंने एक अन्य युवक को फोन करके बुलाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे लाने वाले सभी वहां से खिसक लिए। इस मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। यह युवक की इलाज में मदद करने आया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मृतक युवक कौन व कहां से है, देर रात तक इसका सुराग नहीं लग पाया। उसे अस्पताल लाने वालों का भी सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी खोलेगा हत्या का राज
पुलिस ने जांच करते हुए अस्पताल का डीवीआर सिस्टम कब्जे में ले लिया है। इसमें कैद सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में मृतक को लाने वाले युवक साफ नजर आ रहे हैं। इनकी तस्वीरें निकाल कर पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकती है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
एफएसएल टीम ने जुटाए तथ्य
एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने मौके का मुआयना कर तथ्य जुटाने का प्रयास किया। उन्होंने शव का परीक्षण किया। इस दौरान मुंह, कान, सिर, हाथ व कमर पर चोट के अनेक निशान मिले। युवक के कपड़े कई जगह से फटे हुए थे।
वर्जन
वीरवार शाम एक युवक अस्पताल में गया और स्टाफ से मरीज का बीपी जांचने की बात पूछी। उसके साथ स्कॉर्पियो में सात-आठ युवक और भी थे। उन्होंने एक युवक को उठाया हुआ था। उसे आपातकालीन विभाग में ले जाकर जांच की गई। युवक का शरीर ठंडा पड़ने के चलते उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक फरार हो गए।
डॉॅ. विपिन सांगवान, निदेशक, ऑस्कर अस्पताल
---------
पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव निजी अस्पताल में लाने की जानकारी मिली है। युवक की हत्या किए जाने की आशंका है। कुछ युवक गाड़ी में एक युवक को बीपी चेक कराने के बहाने अस्पताल लाए थे। बाद में वे उसे छोड़ कर भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक को अस्पताल लाने वालों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-देवेंद्र मान, प्रभारी, पीजीआईएमएस थाना