{"_id":"5b451e0b4f1c1bbf248b5bb1","slug":"201531256331-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को महिला को दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम को महिला को दिया
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के ध्यानार्थ
फोटो परिचय
एमए-10
---
फ्लैग: हिसार बाईपास पर बस में चढ़ी थी महिला
हैडिंग : बच्चा पकड़ लो, मैं अभी आई, कहकर महिला नवजात थमाकर फरार
- पुलिस ने नवजात को पीजीआई में कराया भर्ती, हरिओम सेवा दल कर रहा बच्चे की देखभाल
- नवजात को थमाकर जाने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हिसार बाईपास पर बस में मंगलवार को एक महिला दूसरी अधेड़ महिला को नवजात को यह कहते हुए थमाकर चली गई कि वह अभी आ रही है। मगर महिला वापस नहीं लौटी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। हरिओम सेवा दल नवजात की देखरेख कर रहा है।
सोनीपत के भावड़ निवासी महिला सतीश (50) मंगलवार दोपहर रोहतक से रोडवेज बस में सवार होकर महम अपने मायके जा रही थी। बस हिसार बाईपास पर पहुंची तो बस रुकते ही एक महिला बस में चढ़ी। महिला ने नवजात सतीश को दे दिया। कहा कि वह उसका बच्चा पकड़ ले। वह अभी नीचे से आ रही है। इसके बाद बच्चा देने वाली महिला का कोई पता नहीं लग सका। महिला को तलाश करने का भी प्रयास किया। सूचना पर इंद्रा कॉलोनी चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। नवजात को पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां नवजात को उपचार के बाद देखरेख के लिए हरिओम सेवा दल के सुपुर्द कर दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चे को छोड़कर जाने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि लोकलाज के भय से बच्चे से पीछा छुड़ाने को ऐसा किया गया है।
पीजीआई से देखरेख के लिए बच्चा हमें दिया गया है। बच्चे को पीजीआई के शिशु वार्ड में रखा गया है। उसकी देखरेख की जा रही है। - जगदीश कुमार, प्रभारी, हरिओम सेवा दल