{"_id":"5b2977bc4f1c1bae6e8b8efb","slug":"201529444284-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में दो लोग लिए हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के मामले में दो लोग लिए हिरासत में
Updated Wed, 20 Jun 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन में तीन लूट समेत चार वारदात करने वाले गिरोह तक पहुंची पुलिस, दो संदिग्ध हिरासत में लिए
- लूटपाट करने वाले बदमाशों में दो पहले भी कर चुके हैं वारदात, जेल में रह चुके हैं दो आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/सांपला/कलानौर
जिले के सांपला व कलानौर कस्बे में एक ही दिन में हथियारों के बल पर व्यापारी से रंगदारी मांगने व तीन जगह से नकदी लूटने वाला गिरोह पुलिस के राडॉर पर आ गया है। गिरोह तक पहुंची पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का प्रयास सरगना समेत पूरे गिरोह को दबोचने का है। इस कारण लूट की वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज बरत रही है। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। इधर, व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को कलानौर बाजार बंद रहा।
दिन भर जांच में व्यस्त रही पुलिस
जिला पुलिस मंगलवार को दिन भर व्यापारियों को लूटने वाले स्विफ्ट कार सवारों की तलाश में जुटी रही। जिले के दो थानों की पुलिस के अलावा सीआईए भी विशेष रूप से पड़ताल में सिर खपाती रही। सड़कों पर घूमती बदमाशों की कार को ट्रेस करने के अलावा उनकी मोबाइल लोकेशन पता कर पुलिस उन तक पहुंचने में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस को जांच के दौरान एक मुखबिर से लूटपाट करने वाले गिरोह के संबंध में पुख्ता जानकारी मिली है, मगर पुलिस ने इसे सार्वजनिक नहीं किया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो लूटपाट में शामिल पांच में दो लोग सांपला के ही रहने वाले हैं। ये पहले भी लूट की वारदात कर चुके हैं। इसके अलावा दो लोग जेल में रह चुके हैं। ऐसे में पुलिस के लिए इनकी जानकारी जुटाना कुछ आसान हो गया है। पुलिस मुखबिर से मिली जानकारी व जांच में सामने आए सबूतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। इसी कडी में कई जगहों पर छापे मारे।
विज्ञापन
- आरोपी नहीं पकड़े गए तो व्यापारी देंगे धरना
लूट की वारदात से नाराज सांपला के व्यापारियों ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय दिया है। इसके बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो धरना दिया जाएगा। इसे लेकर व्यापारियों ने अपनी बैठक में ऐसे अपराधियों व घटनाओं से सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।
- बाजार में नाके लगाकर काटे चालान
पुलिस मंगलवार को मेन बाजार में स्तर्क नजर आई। सुबह ही पुलिस टीम ने मेन बाजार चौक पर नाका लगा दिया। यहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक व कार चालकों के चालान किए गए। पुलिस की एक गाड़ी दिन भर बाजार व मंडी की गश्त पर रही।
वर्जन :
जल्द गिरफ्त में होंगे लुटेरे
पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन चार टीमें लगी हैं। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्तार में होंगे। उनसे जुड़ी कुछ जानकारी हाथ लगी है। - कुलबीर सिंह, प्रभारी, सांपला थाना।
- रोष स्वरूप बंद रहा कलानौर बाजार
लुटेरों ने एक ही दिन में चार वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के पास सूचना होने के बावजूद बदमाश सड़कों पर घूमते रहे। वारदात के करीब 36 घंटे बाद भी लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं होने से कलानौर के व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। इसी कड़ी में व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद कर नाराजगी जताई। यहां एसएचओ रमेश कुमार व्यापारियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बात सुनने को मजबूर नजर आए। वे यहां उनकी समस्या सुनने आए थे। एसपी ने दोनों एसएचओ को आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाई है।
- आरोपी नहीं पकड़े तो किया जाएगा आंदोलन
व्यापारियों के प्रधान बंटी बठला ने कहा कि रोष स्वरूप बाजार बंद कर धरना दिया गया है। अब भी आरोपी नहीं पकड़े गए तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। व्यापारियों ने बाजार में अलग से सुरक्षा की मांग की है। हरियाणा व्यापार मंडल ने वारदात की निंदा की है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ऐसे में प्रशासन को तुरंत प्रभाव से आरोपियों को पकड़ने के साथ सुरक्षा के इंतजार करने चाहिए। इस मौके पर डॉ. सतीश चुघ, हेमंत बख्शी, प्रो. एसके भंडारी, पार्षद कृष्ण कालड़ा, सुरेश मेहरा, नरेश वधवा ने व्यापारियों से कहा कि जब तक बदमाश पकड़े नहीं जाएंगे व्यापारी शांत नहीं बैठेेंगे।
कलानौर में हुई लूट की वारदात निंदनीय है। लुटेरों को पकड़ने व सुरक्षा को लेकर हुई व्यापारियों ने सर्वसम्मति से बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। यह सही है। व्यापारी असुरक्षित है। इनकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। लुटेरों की गिरफ्तारी होने तक बाजार बंद रहेगा। रोहतक लोकसभा क्षेत्र में गोली चलना आम बात हो गई है। व्यापारियों को अपने हाथ व सुरक्षा खुद करनी होगी।
-हेमंत बख्शी, अध्यक्ष, हरियाणा पंजाबी स्वाभिमान संघ।
व्यापारियों ने जताया रोष
हरियाणा व्यापार मंडल कलानौर के व्यापारियों के साथ है। वे उनके संघर्ष में शामिल हैं। मंडल प्रधान बंटी बाटला के नेतृत्व में इस मुद्दे को लेकर किसी तरह के संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। व्यापारियों को हर हाल में पूरी तरह सुरक्षित किया जाए।
विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता, व्यापारी नेता
कानून व्यवस्था बेहाल है। कारोबारियों को दोतरफा लूटा जा रहा है। एक तरफ सरकार भारी भरकम टैक्स लगा कर लूट रही है तो दूसरी ओर बदमाश। यही नहीं बदमाश हथियार दिखाकर लूटने के साथ जान तक लेने पर आमादा है। इस ओर सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। कारोबारियों को एकजुट होना होगा।
अनिल भाटिया, व्यापारी।
जिले में एक ही दिन में चार जगह हुई वारदात ने सुरक्षा का मुद्दा खड़ा कर दिया है। व्यापारियों को एक मंच पर आकर अपनी सुरक्षाए मान सम्मान के लिय राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए। रजिस्ट्रार कार्यालय में किसी भी नाम से व्यापार मंडल का पंजीकरण करा कर प्रधान बन रहे हैं। व्यापारियों का एक मसीहा नहीं है।
गुलशन निझावन, प्रधान, पालिका बाजार एसोसिएशन।
केशव की बहादुरी को सभी ने सराहा
सोमवार दोपहर हाथ में पिस्तौल लिए बदमाशों से जूझ रहे पिता को देख भले कोई बचाव में नहीं आया, मगर साथ खड़ा करीब 13 वर्षीय केशव बदमाशों से भिड़ गया। अपने पिता को बचाने के लिए यह किशोर अपनी जान की परवाह किए बगैर मुकाबला करते सीसीटीवी में कैद हो गया। इस विरोध पर बदमाशों ने उसे थप्पड़ भी मारें। इसके बावजूद वह आखिर तक लड़ता रहा। उनके पीछे दौड़ता हुआ बाहर भी गया। बदमाश ने उसे अपने दूर फेंकते हुए गोली मारने की धमकी दी और भाग गए। इस बच्चे का यह प्रयास मंगलवार को दिन भर चर्चा का विषय रहा। घायल पिता का कहना है कि आसपास के दुकानदार या अन्य लोग मदद करते तो लुटेरे पकड़े जाते।
सांपला में चला चेकिंग अभियान
मोबाइल की दुकान पर सोमवार को लुट होने के बाद मंगलवार को सांपला में पुलिस चौकस नजर आई। कस्बे की मुख्य सड़कों व चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। बाजार में वाहनों व चालकों की जांच की गई। इसके अलावा पुलिस टीम गश्त पर भी रही।
वर्जन :
लुटेरों की तलाश की जा रही है। उनसे जुड़ी कुछ जानकारी हाथ लगी है। इस पर काम किया जा रहा है। ये सुराग जल्द सफलता दिलाएंगे। इसी कड़ी में व्यापारियों को सुरक्षा का विश्वास दिलाने के लिए बाजार में गश्त भी की जा रही है।
कुलबीर सिंह, प्रभारी, सांपला थाना।
यह है मामला
जिले के सांपला व कलानौर कस्बे में सोमवार को स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने तीन लूट की वारदातों को अंजाम दिया। हसनगढ़ में एक व्यापारी से रंगदारी भी मांगी। बदमाश कार नंबर एचआर-51 बीसी 1284 में सवार होकर वारदातों को अंजाम देने के साथ सड़कों पर घूमते रहे। पहली वारदात सोमवार सुबह 11.40 पर हसनगढ़ में टावर की फैक्ट्री के मालिक से पांच लाख रुपये की रंगादारी मांग कर की। इसके बाद 12 बजे सांपला में दुकानदार मुकेश से पिस्तौल के बल पर 50 हजार रुपये समेत गल्ला छीना। तीसरी वारदात कलानौर में मोबाइल की दुकान पर की। यहां दुकान संचालक कुलदीप से 15 हजार रुपये लूटे छीन कर उसके पैर में गोली मारी। इस दौरान दुकानदार का बेटा बदमाशों से भिड़ गया। इसके बाद वापस सांपला पहुंचे बदमाशों ने चौथी वारदात शाम करी सवा पांच बजे की। यहां दुकानदार प्रमोद व रिंकू से 45 हजार रुपये लूटे। इनके पिता को पिस्तौल का बट मार कर घायल किया और भाग गए।