{"_id":"5b202e524f1c1b2b428b4814","slug":"201528835666-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलए का चुनाव लड़ने की तैयारी में था राजेश भारती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएलए का चुनाव लड़ने की तैयारी में था राजेश भारती
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलए का चुनाव लड़ने की तैयारी में था राजेश भारती
- गिरोह के सदस्यों से अक्सर चुनाव लड़ने के बारे में करता था चर्चा
- गिरोह के सदस्य कई बार उसे नेताजी के नाम भी पुकारते थे
- पुलिस की जांच में सामने आई उक्त बातें
महबूब अली
रोहतक।
दिल्ली में एनकाउंटर में ढेर गैंगस्टर राजेश भारती के संबंध में प्रतिदिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि राजेश भारती एमएलए का चुनाव लड़ने की भी इच्छा रखता था। इसके लिए उसने कई बार गिरोह के सदस्यों से भी चर्चा की थी। यहीं कारण था कि वह कई बार एमएलए बनकर नाको से गुजरता था।
क्रांति गैंग के सरगना राजेश भारती, संजीत बिदरो समेत चार को दिल्ली की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में मार गिराया था। हालांकि पुलिस के छह जवान भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए थे। राजेश भारती व बिदरो के संबंध में हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजेश भारती इस बार एमएलए का चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने न सिर्फ कुछ दिन पूर्व ही गिरोह के सदस्यों से चर्चा की थी। बल्कि विश्वास दिलाया था कि यदि वह एमएलए बनता है तो गिरोह के सदस्यों को मालदार बना देगा। यहीं नहीं कई गिरोह के सदस्य उसे नेताजी के नाम से भी पुकारने लगे थे।
भारती के चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने के बाद ही किसी स्थान पर जाते समय नाकों पर पुलिस द्वारा रुकवाने पर गिरोह के सदस्य उसे एमएलए कहते थे। पुलिस तुरंत ही गाड़ी को चलता कर देते थे। इसके अलावा पुलिस को ओर भी कई अहम जानकारियां हाथ लगी है। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा कर सकती है।