फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुनारियां जेल में बाइक सवार युवक ने फेंकी चरस से भरी पॉलिथिन

सुनारियां जेल में बाइक सवार युवक ने फेंकी चरस से भरी पॉलिथिन

Tue, 13 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सुनारियां जेल में बाइक सवार युवक ने फेंकी चरस से भरी पॉलिथिन
सुनारियां जेल में बाइक सवार युवक ने फेंकी चरस से भरी पॉलिथीन
विज्ञापन

- आरोपी ने निर्माणाधीन सड़क की तरफ से पॉलिथीन में फेंके थे चरस के दो पैकेट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक सवार एक युवक ने जेल के पास निर्माणाधीन सड़क से सोमवार सुबह सुनारिया जेल के अंदर एक पॉलिथीन में चरस के पैकेट फेंक दिये। जेल वार्डर ने पैकेट को देख और कब्जे में लिया। जब तक पुलिस जेल के पास निर्माणाधीन सड़क पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में जेल डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब दस बजे बाइक सवार एक युवक ने जेल के पास बाबा शिखर वाला मंदिर की तरफ निर्माणाधीन सड़क से जेल के अंदर एक पॉलिथीन फेंकी। यह पॉलिथीन निगरानी बुर्ज 6 और 7 की दीवार से टकराकर अंदर आ गिरी। ड्यूटी पर तैनात वार्डर मनोज कुमार ने पॉलिथीन को देख लिया। उसने गश्त वार्डर रमेश कुमार को मामले की सूचना दी। इसके बाद रमेश ने पॉलिथीन के उठाकर ऑफिस में जमा करवा दिया। इसके बाद जेल प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने पॉलिथिन खोलकर देखी तो उसमें दो पैकेट मिले। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई। जांच में सामने आया कि दोनों पैकेट में चरस थी। बड़े पैकेट में भरी चरस का वजन 107 और छोटे पैकेट में 70 ग्राम चरस थी। इसके बाद जेल प्रशासन की तरफ से शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने चरस के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिये है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जेल अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed