{"_id":"5a4167ad4f1c1b193e8baf05","slug":"201514235821-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से एडवांस में 17 लाख रुपये लेकर नहीं कराई प्लाट की रजिस्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से एडवांस में 17 लाख रुपये लेकर नहीं कराई प्लाट की रजिस्ट्री
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 17 लाख रुपये लेकर भी नहीं कराई प्लॉट की रजिस्ट्री
- पुलिस के पास मामला गया तो आरोपी बोला - जल्द करा देंगे रजिस्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्लॉट देने के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी से 17 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने कर्मचारी से एडवांस में रुपये तो ले लिये लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा आरोपी ने रजिस्ट्री करवा देगा। मगर बाद में आरोपी मुकर गया।
शिकायत में श्रीनगर कॉलोनी निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर है। सतपाल ने बताया कि करीब चार साल पहले उन्होंने पानीपत में प्लॉट खरीदने के लिए एक ब्रोकर से संपर्क किया था। बातचीत होने के बाद प्लॉट की कीमत 17 लाख रुपये तय हुई थी। सतपाल का कहना है कि ब्रोकर ने एग्रीमेंट के समय उससे 17 लाख रुपये ले लिये और बाद में रजिस्ट्री कराने की बात कही। सतपाल ने बताया कि कुछ दिन बाद जब उसने ब्रोकर से रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। कई महीनों तक ब्रोकर ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब सतपाल ने उससे रुपये वापस मांगे तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस की आर्थिक शाखा में की गई। यहां पर पुलिस ने ब्रोकर को भी बुलाया। ब्रोकर ने पुलिस के सामने रजिस्ट्री कराने की हामी भर ली। मगर आज तक आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। सतपाल इस मामले में जल्द ही एसपी से शिकायत करेंगे।