फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक के तीन छात्रों सहित छह ने दिये थे पास होने के रुपये

रोहतक के तीन छात्रों सहित छह ने दिये थे पास होने के रुपये

Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के तीन छात्रों सहित छह ने दिये थे पास होने के रुपये
रोहतक के तीन छात्रों सहित छह ने दिये थे पास होने के रुपये
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बी फार्मेसी की कापियां बदलकर पास करवाने के मामले में पुलिस जांच में छह छात्रों के नाम आए हैं। इनमें तीन रोहतक और बाकी अन्य जिलों के हैं। पकड़े गए आरोपियों ने इन छात्रों के नाम का खुलासा किया है। तीनों आरोपियों को सात दिन के रिमांड के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने रोहतक शहर सहित बलियाणा, मोरखेड़ी से तीन, जींद के सफीदों से दो, मेवात से एक, भिवानी के इस्सरवाल से एक और पानीपत के एक छात्र को पास करवाने की गारंटी दी थी। आरोपियों ने इन छात्रों से दो लाख चालीस हजार रुपये एडवांस के तौर पर लिए थे। पुलिस ने छात्रों के नाम सार्वजनिक नहीं किये हैं। अब पुलिस इन छात्रों को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन



अवैध शराब में घाटा हुआ तो उड़ा दिये एडवांस के रुपये
जांच में सामने आया है कि आरोपी विकास के हिस्से में 55 हजार रुपये आये थे। उसने तभी राजस्थान में अवैध शराब का कारोबार शुरू किया था। लेकिन घाटा होने के कारण उसने इससे उभरने के लिए सारे रुपये लगा दिये। पुलिस ने आरोपी विकास से 11 हजार रुपये बरामद किये हैं। इसके अलावा आरोपी जसवंत उर्फ जस्मू से नौ हजार रुपये बरामद किये गए हैं। रोहतक के रहने वाले तीनों छात्रों ने पास होने के लिए विकास से संपर्क किया था। जबकि अन्य छात्रों से आरोपी नीरज ने संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों ने उन छह छात्रों के नाम बताए हैं, जिन्होंने पास होने के लिए रुपये दिये थे। आरोपियों से कुछ रुपये भी बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- मनोज कुमार, प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट एंड डिटेक्शन टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed