फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   2013 answer key my mistake

2013 की थी आंसर-की, मेरी हो गई थी बुद्धि भ्रष्ट

Wed, 04 Nov 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 04 Nov 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
एसएससी पेपर आंसर-की मामले में एक और नया खुलासा सामने आया है।
विज्ञापन


महम नाके के पास से तीसरे आरोपी बड़ाली भैणी महाराजपुर निवासी बिजेंद्र उर्फ मास्टर को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

हिरासत में अमर उजाला संवाददाता से बातचीत के दौरान बिजेंद्र ने बताया कि आंसर-की 2013 की थी। मेरी तो बुद्धि ही भ्रष्ट हो गई थी, जो इस मामले में फंस गया।

वहीं पुलिस की मानें तो पूछताछ में बिजेंद्र ने बताया है कि उसने ये आंसर-की आसन गांव के छोटू से ली थी। इसके लिए आधे-आधे का सौदा तय हुआ था। इसके बाद इसे दिलबाग को भेजी और फिर नवीन को आंसर-की मिली। वहीं पुलिस को बिजेंद्र का मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसका मोबाइल उसकी बहन के घर पर है। पुलिस मोबाइल की बरामदगी और आरोपी के रिमांड के लिए बुधवार को बिजेंद्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि आंसर-की की मिलान के लिए एसएससी ऑफिस में टीम को भेजा गया है। एक दो दिन में पुष्टि हो जाएगी कि आंसर-की असली है या नकली।
रविवार को पकड़े गए आरोपी किशनगढ़ के दिलबाग और मदीना गांव के नवीन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ये आंसर-की किसी क्लाइंट को नहीं बल्कि रिश्तेदारी में परीक्षार्थियों को दी थी। पुलिस का मानना है कि आरोपी बयान से गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों से संबंधित रिश्तेदारों के नाम पते लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं पुलिस को अब आसन गांव के छोटू की तलाश है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में अभी कई आरोपी और हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी दर कड़ी जुड़ा है मामला
बिजेन्द्र ने बताया कि उसने भाईचारे में आसन के छोटू से आंसर की मांगी थी। इसके बाद छोटू ने बिजेन्द्र से आधे-आधे में सौदा तय किया। कहा कि जितने क्लाइंट को देना उसके बराबर रुपये लिए जाएंगे। इसके बाद बिजेंद्र ने दिलबाग को एक लाख रुपये प्रति क्लाइंट के सिाब से सौदा तय कर आंसर-की दी थी। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि बिजेन्द्र ने अपने मोबाइल से दिलबाग को आंसर की भेजी थी। इसके बाद दिलबाग ने नवीन को और नवीन ने अपने क्लाइंट तक आंसर-की पहुंचाई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र करीब 4 साल पहले महम में कोचिंग सेंटर चलाता था। इसके बाद उसने कोंचिग सेंटर बंद करके बीमा करने का काम शुरू कर दिया।

भनक लगते ही आरोपियों ने कई यूजर्स और चैट को किया था डिलीट
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलबाग और नवीन को पुलिस की भनक पहले ही लग गई थी। इसलिए उन्होंने मौका पाते ही मोबाइल से  आंसर की शेयर करने से संबंधित चैट को पहले ही डिलीट कर दिया था। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्स एप पर आंसर की शेयर करने के कुछ ही यूजर मिले हैं। पुलिस मौजूदा नंबरों को ट्रेस पर लगाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


फिर शुरू हुआ गिरफ्तारियों का दौर
रोहतक में पेपर लीक मामले में एक बार फिर से गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो गया है। करीब डेढ़ साल पहले पुलिस ने एआईपीएमटी मामले में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मगर उसका मुख्य आरोपी रूपसिंह दांगी अभी तक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed