फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू में छेड़छाड़

एमडीयू में छेड़छाड़

Thu, 31 Jan 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में छेड़छाड़
एमडीयू कैंपस में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। यहां बेखौफ घूमते शरारती तत्व उनपर छींटाकशी करते हैं। बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कार से कुछ मनचले विधि विभाग की तरफ पहुंचे। यहां से कुछ छात्राएं गुजर रही थीं। इन पर मनचलों ने फब्तियां कसी और अभद्रता के बाद कार सवार वहां से फरार हो गए। वहीं एमडीयू के सुरक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि शाम साढ़े पांच एक कार विधि विभाग के पास आई थी। इसमें कुछ मनचले सवार थे। ये शोरशराबा करने के साथ लड़कियों से अभद्रता कर रहे थे। लड़कियों से छींटा कशी कर ये तेज रफ्तार में कार लेकर फरार हो गए। इस बारे में सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी। इसके बावजूद आरोपी बच निकले। आए दिन कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़ हो रही है। सुरक्षा के नाम पर यहां कुछ नहीं है। बाहर से शरारती तत्व कैंपस में घुसकर अभद्रता करते हें। इससे कैंपस का नाम भी खराब होता है।
विज्ञापन

एमडीयू के सुरक्षा अधिकारी तरुण शर्मा ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले की जानकारी नहीं है। इस तरह की कोई घटना हुई ही नहीं है। ऐसा कुछ होता तो शिकायत जरूर मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed