{"_id":"5b71f87242c792790367b7e2","slug":"191534195826-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड-मेरठ के लिए भी प्रस्तावित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरा हत्याकांड-मेरठ के लिए भी प्रस्तावित
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिए भी प्रस्तावित---
दोहरा हत्याकांड फाइल नंबर-एक
-----
फ्लैग : हत्या के बाद से 13 सिम बदल-बदल कर शार्प शूटर कर रहे थे कॉल
हेडिंग : जेब खाली होने पर शूटरों ने सुपारी देने वालों से मांगी रकम
-दो दिन पूर्व ही ममता के परिजनों से किया संपर्क
-जल्द रुपये लेने के लिए रोहतक आना चाहते थे शूटर
महबूब अली
रोहतक। लघु सचिवालय के बाहर ममता और एसआई की हत्या करने वाले एक लाख के इनामी शार्प शूटर 13 सिम कार्ड के जरिए ममता के हत्यारे परिजनों के संपर्क में थे। सिम बदल-बदल कर कॉल कर रहे थे। जेब खाली होने पर आरोपियों ने सुपारी देने वाले परिजनों से रकम मांगी थी और एक शूटर रोहतक आने वाला था। मेरठ, बागपत, रोहतक के लोगों से शूटर सिम बदलकर बात कर रहे थे। सारे सिम फर्जी आईडी पर लिए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात के बाद से ही लगातार शूटर और फरार आरोपी ममता के मौसेरे भाई मंगल व परिजनों से बात कर रहे थे। कुछ सिम से तो सिर्फ एक बार ही बात की गई और उसे तोड़कर फेक दिया गया था।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि रुपये खत्म होने पर दो दिन पूर्व ही शार्प शूटरों ने ममता के परिजनों से संपर्क किया था। जेब खर्च के लिए रुपयेे की मांग की थी। परिजनों ने रुपये देने के लिए हामी भी भर दी थी। इसके लिए एक शूटर को रोहतक आना था, मगर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के चलते आरोपी रोहतक नहीं आ सका। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि जिन नंबरों से शूटर कॉल कर रहे हैं, वह किसी अन्य की आईडी पर लिए गए हैं। पुलिस उन लोगों से पूछताछ कर रही है, जिसकी आईडी पर सिम लिए गए हैं।
--
हरियाणा और यूपी में खुद का गैंग खड़ा कर रहा प्रवीत
मेरठ का एक लाख का इनामी प्रवीत पूर्व में मेरठ के योगेश भदौड़ा, बागपत के प्रमोद गांगनौली के गैंग के लिए काम करता था। बीते दो साल से वह हरियाणा के अलावा मेरठ, बागपत व अन्य स्थानों पर अपना गैंग खड़ा कर रहा है। मेरठ पुलिस ने प्रवीत पर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
---
बुलंदशहर और हरिद्वार में शरण लिए हो सकते हैं आरोपी
शूटर और मंगल यूपी के बुलंदशहर के अलावा हरिद्वार में शरण ले सकते हैं। इनामी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने बुलंदशहर और हरिद्वार में भी डेरा डाल दिया है।
-------
मेरठ में दो वर्ष पूर्व की थी वकील की हत्या
रोहतक। शार्प शूटरों ने दो साल पूर्व लूट का विरोध करने पर मेरठ में वकील की हत्या भी की थी। मेरठ पुलिस से उनकी मुठभेड़ हुई थी। हालांकि, वे मौके से भाग निकले थे।