{"_id":"5b6e07b44f1c1bed5e8b84ef","slug":"191533937588-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की बॉकसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्की बॉकसर
Updated Sat, 11 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
हेडिंग : इनामी विक्की बॉक्सर से दो को जान का खतरा
-दहशतजदा गवाहों ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
-पचास हजार के इनामी विक्की की तलाश में पुलिस ने दिल्ली में डेरा डाला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पचास हजार के इनामी विक्की बॉक्सर को पकड़ने में एसटीएफ और पुलिस नाकाम है। दो दहशतजदा गवाहों ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर पुलिस ने इनामी को जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।
दो मई को शीला बाइपास पर एएसआई राजबीर के बेटे वीरेंद्र की हत्या के मामले में विक्की और उसके साथी झज्जर जेल में बंद थे। अपने भाई और बहन की शादी के लिए 22 से 24 जुलाई तक पेरोल पर वह बाहर आया था। शादी में आने के बाद वापस झज्जर जेल में पेश नहीं हुआ। इसके बाद विक्की पर एसपी ने पचास हजार का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस और एसटीएफ इनामी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। अब एक टीम ने विक्की को पकड़ने के लिए दिल्ली में डेरा डाल दिया है। एक मामले में गवाह दो लोगों ने विक्की से जान का खतरा बताया है। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि इनामी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।