{"_id":"5b5250c24f1c1b43748b621d","slug":"191532121282-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में पुतला दहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमडीयू में पुतला दहन
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेेेफोटो :
स्वामी अग्निवेश पर हमले के विरोध में छात्र संगठनों ने फुंका सांप्रदायिक ताकतों का पुतला
- एमडीयू के गेट नं एक पर फूंका पुतला, हमलावरों के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। 17 जुलाई को झारखंड में स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले को कायराना करार देते हुए एमडीयू के विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध प्रकट किया। छात्र संगठनों ने शुक्रवार को एमडीयू के गेट नं 1 पर अग्निवेश पर हमला करने वाली सांप्रदायिक ताकतों का पुतला फुंका। छात्रों ने पुतला दहन के दौरान हमलावरों के खिलाफ नारेबाजी की।
पुतला दहन के बाद दिशा छात्र संगठन के इंद्रजीत ने बताया कि स्वामी अग्निवेश पिछले चार दशकों से बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, अंधविश्वास के खिलाफ काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था स्वामी के विचारों से असहमति हो सकती है लेकिन उन पर हमला करना वैचारिक कायरता की निशानी है। संगठनों के सदस्यों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का एकमात्र मकसद फूट डालो राज करो की नीति को बढ़ावा देना है। इस तरह की घटनाओं का मौन बने रहकर मुकाबला नहीं किया जा सकता है। इस अवसर पर छात्र एकता मंच, दिशा छात्र संगठन, एसएफआई, छात्र युवा संघर्ष समिति के अलावा कई अन्य छात्रों की उपस्थिति रही। दिशा छात्र संगठन से इंद्रजीत, राहुल, मनजीत, छात्र एकता मंच से जसविंदर, अंकित, सुमित, एसएफआई से अर्जुन, सुरेंद्र, गुरविंदर, छात्र युवा संघर्ष समिति की तरफ से लोकेश, तपांशु उपस्थित रहे।