फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रेन की चपेट में आकर यात्री घायल

ट्रेन की चपेट में आकर यात्री घायल

Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर यात्री घायल
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-4
रोहतक रेलवे स्टेशन पर घायलावस्था में पड़ा यात्री
एमए-5
रोहतक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लगी भीड़।
एमए-6
सांपला रेलवे स्टेशन से घायल को रोहतक रेलवे स्टेशन पर लेकर पहुंचे छात्र।

----
ट्रेन से गिरकर यात्री घायल, 30 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, आईटीआई के तीन छात्रों ने बचाई जान
-सूचना मिलने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंची
- एंबुलेंस के न आने से क्षुब्ध यात्रियों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सांपला रेलवे स्टेशन पर रोहतक से दिल्ली के लिए जा रही ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। घायल को आईटीआई के तीन छात्र ट्रेन के माध्यम से रोहतक रेलवे स्टेशन पर लेकर पहुंचे। जहां पर एंबुलेंस के अभाव में करीब आधा घंटे तक यात्री तड़पता रहा। हालांकि बाद में पीजीआई में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर के समय रोहतक से ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। बताया गया कि जैसे ही ट्रेन सांपला रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। काफी देर तक यात्री की किसी ने सुध नहीं ली। इसी बीच बापडौदा के कॉलेज से आईटीआई कर रहे विशाल, सैनिक कॉलोनी निवासी अमित और सूर्य कॉलोनी निवासी सौरभ मौके पर पहुंचे और घायल को दूसरी ट्रेन के माध्यम से रोहतक रेलवे स्टेशन पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस को घायल की सूचना दी गई, लेकिन करीब आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके विरोध में गुस्साएं यात्रियों ने खूब हंगामा किया। किसी तरह यात्रियों को शांत कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस पहुंची। तीनों छात्रों ने घायल को पीजीआई में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई थी। जीआरपी एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाने में छात्रों की अहम भूमिका रही है। अन्य को भी छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed