{"_id":"5b47c0ea4f1c1bbd248b60b7","slug":"191531429098-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम में डंबल लेने को लेकर हुए विवाद में छात्रों के बीच संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम में डंबल लेने को लेकर हुए विवाद में छात्रों के बीच संघर्ष
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
आरओएच-117
जिम में डंबल लेने को लेकर हुए विवाद में दो गुट भिड़े, एमए के दो छात्र घायल
-डी पार्क स्थित जिम से लौटते समय छात्रों पर दर्जनभर युवकों ने बोल दिया हमला
-घायलों को पीजीआई में कराया गया भर्ती, पुलिस भी मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिम में डंबल लेने को लेकर हुए विवाद के बाद वीरवार शाम डी पार्क के पास युवकों के दो गुट भिड़ गया। एमए के दो छात्रों पर हमला कर दर्जनभर युवकों ने उन्हें घायल कर दिया। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गए।
डीघल निवासी विकास ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वीरवार शाम वह अपने दोस्त एमए के छात्र प्रदीप और गोलू के साथ डी पार्क स्थित जिम में वर्कआउट कर रहा था। जिम में प्रदीप की डंबल लेने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। युवक जबरदस्ती प्रदीप से डंबल लेने लगे। मगर प्रदीप ने देने से इनकार दिया था। उस समय तो मामला शांत करा दिया गया।
आरोप है कि जैसे ही वह तीनों कार से डीघल के लिए जाने लगे तो दर्जनभर युवक पहुंचे तथा कहा कि आज इन्हें डंबल लेना सिखायेंगे। इतना कहते ही बेल्ट, लोहे की रॉड से उन पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें गोलू और प्रदीप घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। हालांकि दूसरे पक्ष ने प्रदीप पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस भी मामले की सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।