फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सोसाइटी के सेल्समैन के खिलाफ भेजा पत्र ,लगाए घोटाले काआरोप

सोसाइटी के सेल्समैन के खिलाफ भेजा पत्र ,लगाए घोटाले काआरोप

Sun, 27 May 2018 03:00 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
सोसाइटी के सेल्समैन के खिलाफ भेजा पत्र ,लगाए  घोटाले काआरोप
सोसाइटी के सेल्समैन के खिलाफ भेजा पत्र, लगाए घोटाले केआरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
इस्माइला कोऑपरेटिव सोसाइटी बैंक के स्टाफ पर किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाकर हजारों रुपये निकालने के लगे आरोप के बाद मैनेजर ने अपनी सोसाइटी के सेल्समैन पर घोटाला करने की आलाधिकारियों को रिपोर्ट दे दी है। मैनेजर भूप सिंह ने अपने आला अधिकारियों को लिखित में सेल्समैन कप्तान सिंह का नाम दिया है। उसने कहा है कि कप्तान सिंह ने सोसाइटी में घोटाला किया है। जबकि लोग सेल्समैन के अलावा सोसाइटी के अन्य स्टाफ को भी दोषी मान रहे हैं।
जैसे ही सोसाइटी से जुड़े आठ गांवों के लोगों को घोटाला होने की खबर पढ़ी तो शनिवार को भी कई उपभोक्ता सोसाइटी में पहुंचे, लेकिन सोसायटी बंद मिली। गिझी निवासी जसपाल, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार का कहना है कि बैंक से ऋण आदि सेवाओं की अपेक्षा करते ही अनेक दस्तावेजीकरण का सामना करना सामान्य बात है। घर, फसली या फिर कारोबार हेतु ऋण लेने जाएं तो बैंकों के अनेक चक्कर काटने पड़ते हैं। तमाम तरह के अभिलेखों की फरमाइश की जाती है। अथक प्रयासों के बाद कहीं जाकर ऋण मिलता है। अगर ऋण की एक किश्त भी जमा करने में विलंब हो जाए तो बैंक वाले फोन करने लगते हैं। लेकिन कोआपॅरेटिव सोसाइटी बैंक की ओर से खाताधारकों से कोई संपर्क नहीं किया गया। लाखों रुपये ऋण देने से पहले न तो खाताधारक के बैंक में बुलाने, न हस्ताक्षर कराने और न ही सात बैंको के नो ड्यूज देने की जरूरत पड़ी। एक के बाद एक करीब 50-60 लोगों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए और लाखों रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

अब जांच पर निगाह -गिझी गांव के लोगों की अब प्रशासन की जांच पर निगाह है। लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द उनके खातों से निकाले गए हजारों रुपये की जल्दी जांच नहीं की तो वे सीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed