फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हत्या के बाद मुख्य आरोपी शशि और सुनील को डिप्टी मेयर के भतीजे ने दिये थे 4 हजार रुपये

हत्या के बाद मुख्य आरोपी शशि और सुनील को डिप्टी मेयर के भतीजे ने दिये थे 4 हजार रुपये

Sat, 10 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद मुख्य आरोपी शशि और सुनील को डिप्टी मेयर के भतीजे ने दिये थे 4 हजार रुपये
रॉकी की हत्या के के बाद शशि और सुनील को डिप्टी मेयर के भतीजे ने दिये थे 4 हजार रुपये
विज्ञापन


- आज हो सकती है डिप्टी मेयर के भतीजे राहुल की गिरफ्तारी, शशि, सुनील और मोनू ने रची थी हत्याकांड की साजिश

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शेर विहार कॉलोनी के रॉकी के हत्याकांड में डिप्टी मेयर के भतीजे राहुल भाटी का नाम शुक्रवार को अधिकारिक तौर पर सामने आ गया। पुलिस जांच में सामने आया कि रॉकी की हत्या के बाद राहुल भाटी ने खर्चे के लिए मुख्य आरोपी शशि और सुनील को चार हजार रुपये दिये थे। इन रुपयों को लेकर दोनों आरोपी राजस्थान फरार हो गये थे।
फिलहाल राहुल से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस आज आरोपी राहुल की गिरफ्तारी दिखाएगी। वहीं, पुलिस ने मामले में पकड़े गये तीसरे आरोपी मोनू को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बता दें कि हिंदू कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव रॉकी की दो फरवरी की रात को शेर विहार कॉलोनी में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये थे। इस मामले में मुख्य आरोपी शशि अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। सीआईए 1 ने मुख्य आरोपी शशि और चरखीदादरी के गांव बिरही छपार निवासी उसके दोस्त सुनील को गिरफ्तार किया था। बाद में तीसरे आरोपी मोनू को पकड़ा गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शशि ने बताया कि वारदात से पहले उन्होंने अपने कई दोस्तों के पास फोन करके रॉकी की लोकेशन पूछी थी। राहुल ने रॉकी की सही लोकेशन के बारे में बताया। जब दोनों आरोपियों ने रॉकी की हत्या कर दी तो उन्होंने राहुल से रुपये मांगे। इसके बाद राहुल ने दोनों को करीब चार हजार रुपये दिये थे। यह सारी बात मुख्य आरोपी शशि ने पुलिस को बताई। रॉकी की लोकेशन देने से पहले राहुल को उसकी हत्या के बारे में पता नहीं था। मगर जब आरोपी उससे रुपये लेने पहुंचे तो उसे रॉकी की हत्या के बारे में पता चल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू खरीदने वाला मोनू ने मुहैया कराई थी बाइक
जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि आरोपी शशि और सुनील को चाकू देने वाले मोनू ने वारदात के बाद दोनों को बाइक मुहैया करवाई थी। आरोपी मोनू बाइक लेकर खुद दोनों को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आया था। जांच में सामने आया है कि शशि, सुनील और मोनू ने ही हत्याकांड की साजिश रची थी। रिमांड अवधि में पुलिस मोनू से वारदात में प्रयोग बाइक बरामद करने का प्रयास कर रही है।


अन्य आरोपियों के नाम भी आये सामने
मामले में जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ रहे है। हत्याकांड में चार आरोपियोें के नाम सामने आने के बाद अब अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि हत्या में कई अन्य के शामिल होने का पता चला है। पुलिस उन आरोपियों से जल्द पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed