फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   क्रूजर की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत, मृतक के भाई ने किया पीछा

क्रूजर की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत, मृतक के भाई ने किया पीछा

Wed, 10 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
क्रूजर की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत, मृतक के भाई ने किया पीछा
हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से हो गया फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
क्रूजर गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार दूधिया की मौत हो गई। हादसे के समय मृतक के भाई ने आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह फरार हो गया। हादसा सोनीपत रोड स्थित हरकिशन स्कूल के पास हुआ। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में पाकस्मा निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसका भाई सोमबीर दूधिया है। प्रतिदिन रोहतक में दूध की सप्लाई करने जाता है। राजेंद्र का कहना है कि सोमवार शाम को वह और सोमबीर अलग-अलग बाइक पर दूध लेकर रोहतक आये थे। यहां दूध की सप्लाई करने के बाद दोनों गांव की तरफ आ रहे थे। सोमबीर बाइक लेकर आगे चल रहा था। जब वह सोनीपत रोड स्थित हरकिशन स्कूल के पास पहुंचा तो सोनीपत की तरफ जा रही क्रूजर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे सोमबीर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद क्रूजर चालक मौके से फरार हो गया। राजेंद्र ने कुछ दूरी तक आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। फिर आसपास के लोगों की मदद से सोमबीर को पीजीआई लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed