{"_id":"595ab6364f1c1b6b308b46a2","slug":"191499117110-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री और डीजीपी से पहचान बता कैनाल रेस्ट हाउस के चौकीदार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य मंत्री और डीजीपी से पहचान बता कैनाल रेस्ट हाउस के चौकीदार को पीटा
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एक व्यक्ति ने सोमवार तड़के कैनाल रेस्ट हाउस के चौकीदार के साथ मारपीट की है। आरोपी ने स्वास्थ्य मंत्री और डीजीपी से जान पहचान होने की बात कहकर जमकर हंगामा काटा। चौकीदार की मानें तो आरोपी नशे में था और रेस्ट हाउस में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था। मौके पर पहुंची पीसीआर ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गांव खिड़वाली निवासी शहजाद सिंह सिंचाई विभाग के कैनाल रेस्ट हाउस में चौकीदार है। शहजाद का कहना है कि सोमवार तड़के रेस्ट हाउस के गेट पर ड्यूटी कर रहा था। तभी नशे में धुत होकर एक व्यक्ति आया। आरोप है कि व्यक्ति ने रेस्ट हाउस के गेट खटखटाया और अंदर आने की बात कहने लगा। चौकीदार ने जब उसे वापस जाने के लिए कहा तो उसने गाली गलौच शुरू कर दी। शहर का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री और डीजीपी से जान पहचान होने की बात कहकर व्यक्ति ने नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।
इतना ही नहीं आरोपी ने एक डीएसपी का नाम लेते हुए उसे बुलाने की धमकी भी दी। इसके बाद भी जब अंदर नहीं जाने दिया तो आरोपी ने शहजाद के साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी दूसरा कर्मचारी मौके पर आया और बीच बचाव कराकर चौकीदार को बचाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कु छ ही देर में पीसीआर मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान देवेंद्र सुहाग निवासी डीएलएफ कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शहजाद का कहना है कि वह संबंधित व्यक्ति को जानता तक नहीं है।