फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, स्कूल बैग से मिला सुसाइड नोट

दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, स्कूल बैग से मिला सुसाइड नोट

Sat, 24 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, स्कूल बैग से मिला सुसाइड नोट
दस साल की बच्ची से दुष्कर्म, स्कूल बैग से मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन

एसपी की डांट के बाद महिला पुलिस ने कराई मेडिकल जांच

- मेडिकल मोड़ स्थित एक कॉलोनी के अधेड़ ने किया दुष्कर्म
- आरोपी के मकान में किराये पर रहती है पीड़िता और उसका परिवार

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मेडिकल मोड़ स्थित एक कॉलोनी में दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अधेड़ उम्र का आरोपी मकान मालिक पिछले काफी समय से मां बाप को मारने की धमकी देकर बच्ची को हवस का शिकार बना रहा था। शुक्रवार सुबह जब बच्ची की मां को उसके स्कूल बैग से एक सुसाइड नोट मिला तो मामले का खुलासा हुआ। जब परिजन मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस के पास पहुंचे तो उन्होंने जांच करवाने से इनकार कर दिया। एसपी की डांट के बाद पीड़िता की देर रात मेडिकल जांच करवाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से हिसार के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह काफी समय से मेडिकल मोड़ के पास एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। यहां पर उसने मकान मालिक की दुकान भी किराये पर ले रखी है। उसके मकान के पास ही दूसरे मकान में मालिक रहता है। उसकी बड़ी बेटी छठी कक्षा में पढ़ाई करती है। वह अक्सर मकान मालिक के घर चली जाती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरकारी अवकाश होने के कारण उनकी बेटी घर पर ही थी। सुबह करीब ग्यारह बजे छात्रा की मां ने पढ़ाई करवाने के लिए उसके बैग से किताब निकाली। उसे एक किताब के अंदर से एक खत मिला। खत पढ़ा तो मां के होश उड़ गये। यह उसकी बेटी के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट था। सुसाइड नोट में बेटी ने अपने मकान मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगा रखा था। जब बेटी से उसने पूछा तो बिलखते हुए सारे घटनाक्र म के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा हुआ तो आरोपी पक्ष ने किया डैमेज कंट्रोल का प्रयास
मकान मालिक की सारी करतूत का खुलासा होने पर उसने मामले में डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया। वारदात का पता चलने पर सारे पड़ोसी पीड़ित के घर आ गये। कुछ ही देर में आरोपी पक्ष भी वहां पहुंच गया। यहां पर आरोपी पक्ष ने मामले को दबाने का प्रयास किया। रुपयों का लेनदेन कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। लेकिन छात्रा ने सभी के सामने आरोपी की पोल खोल दी। छात्रा ने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से उसे हवस का शिकार बना रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर महिला थाने में पहुंचे।

महिला थाने की पुलिस ने किया जांच से इनकार
जब पीड़ित पक्ष बच्ची को लेकर महिला थाने में पहुंचे तो यहां एक महिला अधिकारी ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता के मामा ने बताया कि कई बार महिला पुलिस अधिकारी से बच्ची की मेडिकल जांच कराने की गुहार लगाई। लेकिन उसने एक नहीं सुनी। इसके बाद पीड़िता के मामा ने एसपी पंकज नैन से उनके आवास पर मुलाकात करके सारी कहानी बताई। फिर एसपी ने पीड़िता और संबंधित पुलिस अधिकारी को बुलाया और अधिकारी को डांट लगाई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराने भेजा। रात करीब सवा दस बजे बच्ची की मेडिकल जांच करवाई गई।

आज दर्ज होंगे बच्ची के 164 के बयान
मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना पुलिस सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची के 164 के बयान दर्ज करवाएगी। फिलहाल बच्ची बहुत ज्यादा घबराई हुई है। उससे मामले में ज्यादा पूछताछ नहीं की जा रही है। स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस मामले में पूछताछ करेगी। आरोपी मकान मालिक अपनी पत्नी के साथ रहता है। उसके बच्चे रोहतक से बाहर रहते हैं।


ये लिखा बच्ची के सुसाइड नोट में
मम्मी पापा, मेरे साथ रेप हो रहा है। उसका नाम राजबीर है। मम्मी मुझे बचा लो। वो मुझे धमकी देता है। कहता है कि अगर तूने किसी को भी बताया तो मैं तेरे मम्मी पापा को मार दूंगा। नीचे पीड़िता ने अपना नाम लिखा है। परिजनों का कहना है कि शुक्र है कि बेटी द्वारा कोई गलत कदम उठाने से पहले ही सारे मामले के बारे में पता चल गया। बच्ची के मामा का कहना है कि यदि बैग से सुसाइड नोट नहीं मिलता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।

वर्जन
पीड़ित बच्ची के बयान पर आरोपी राजबीर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी गई है।
- इंस्पेक्टर सुनीता, एसएचओ महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed